सीहोर जिले के तहसील मुख्यालय नसरुल्लागंज मे आयोजित किया गया पत्रकार सम्मान समारोह,
अवसर था लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार स्व. अम्बादत्त भारतीय की स्मृति मे व्याख्यान माला का,
प्रदेश के सात सम्पादकों ने की शिरकत,
मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रुप मे शामिल हुए अग्निबाण भोपाल के संपादक अरविंद जैन,
जैन ने कहा-पत्रकारिता फूलों की सेज नहीं कांटों का सफर है।


सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट

रविवार 25 अगस्त का दिन जैसे पत्रकारों के नाम हो गया। सीहोर जिले के चप्पे-चप्पे से पत्रकार नसरुल्लागंज के एक गार्डन मे एकत्रित हो गए।
 अवसर था सीहोर के पत्रकारिता की पाठशाला स्व. अम्बादत्त भारतीय के पुण्य स्मरण का।

वैसे 23 अगस्त को कलम के यह महानायक दुनियां को अंतिम सलाम ठोक गए थे लेकिन अपरिहार्य कारणों से बाबा भारतीय की स्मृति मे आयोजन 25 अगस्त को आयोजित किया गया।

इस गरिमामय आयोजन की खासबात यह रही की जिनके खिलाफ भारतीय जी की कलम चलती रही वह एक भी कार्यक्रम मे आमंत्रित नहीं किए गए। मसलन रसूकदार नेता,ठेकेदार,भ्रष्ट अधिकारी,चाटुकार पत्रकार, धर्म के तथाकथित ठेकेदार,सेठ,साहुकार, इधायक-विधायक आदि।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र जैन ने अपने तेजस्वी उद्बोधन मे कहा कि पत्रकारिता फूलों की सेज नहीं है,यह कांटो भरा सफर है मेरे गुरु वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव जी ने बहुत कुछ सिखाया मेरी पत्रकारिता  का सफर मुझे आज मुख्य अतिथि के रुप मे नसरुल्लागंज ले आया। जैन ने समस्त उपस्थित युवा पत्रकारों को कई प्रेरणादायक  संस्मरण सुनाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ!  इछावर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने कहा की 
 मुझे कहने में कोई हर्ज नहीं है,कि मैं बाबा अंबादत्त भारती का शिष्य हूं! और जो भी उनका दिया लिया है, आज वह मेरे रूप में आपके सामने उपस्थित हूं,मैं बाबा को नमन करता हूं, जब मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई की तब कोई विश्वविद्यालय हुआ नहीं करता था! मैं बाबा के पास बैठा रहता था,उन्होंने ही मुझे शिक्षा दीक्षा दी!  इस अवसर पर शर्मा ने अपने गुरु दैनिक भास्कर के संपादक रहे स्वर्गीय श्यामसुन्दर ब्यौहार एंव महेश श्रीवास्तव का भी जिक्र किया और कहा कि मेने उनसे भी बहुत कुछ सीखा है।

आई एनडी 24 के वरिष्ठ  पत्रकार राघबेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी के पूर्व उठी पत्रकारिता की अलख को स्वर्गीय बाबा साहब अम्बादत्त भारतीय जैसे मूर्धन्य पत्रकारों ने जला रखी थी उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों को कभी नही गिरने दिया, लेकिन आज स्थिति विपरीत हो गयी है। पत्रकारों को हिकारत की दृष्टि से देखा जाने लगा है। इस स्तिथि से बचना होगा, अब भी समय है पत्रकार सुधरें ओर मुल्यानुगत पत्रकारिता अपनाएं, 

भोपाल से आए साधना न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार अरूण सक्सेना ने कहा कि हम कहने को भले ही पत्रकार हैं , चौथे स्तंभ है लेकिन संविधान में ऐसा कोई उल्लेख नही है! जिसमे हमे विशेषाधिकार दिए हो, हम आम आदमी की भांति ही अधिकार प्राप्त हैं। 2014 में भी एक कार्यक्रम के दौरान हमने कहा था कि पत्रकारिता का स्वरूप बदल रहा है हम सुधरें नही तो जनता तीसरा विकल्प ढूंढ लेगी ओर आज सोशल मीडिया तीसरे विकल्प के रूप में खड़ा है। अभी पुनः समय है जब हम बदल कर मीडिया को पुनः स्थापित कर सकते हैं।

कार्यक्रम के सूत्राधार पत्रकार सुरेश जैमिनी ने कार्यक्रम में सभी पत्रकार साथियो का पधारने के लिये धन्यवाद देते हुऐ कहा कि में आज 20 प्रतिशत खुश हूं, 90 प्रतिशत खुश उस दिन होऊंगा जिस दिन सीहोर जिले की सम्पूर्ण मीडिया एक छत के नीचे एक जाजम पर बैठी होगी। पत्रकार मित्रों में चाहता हूं कि हम एक दूसरे से जुड़ें ओर एक दूसरे के काम आए। उन्होंने अपने पूर्व के जिलाध्यक्षीय कार्यकाल की भी याद दिलाई।

कार्यक्रम को स्टेट न्यूज प्रधान संपादक माखन विजय बर्गीय,भोपाल, अनोखातीर संपादक प्रहलाद शर्मा हरदा,खबर नेशनल के प्रबंध संपादक श्याम निगम भोपाल,आई एनडी 24 इंदौर उज्जैन संभाग ब्यूरो वावू भाई शेख,पी टी आई संवाददाता प्रेम वर्मा राजगढ़, श्रीमति अनिता राजेश लखेरा नगर पंचायत अध्यक्ष नसरूल्लागंज,बाबा भारतीय के निकट रहे समाजसेवी पं. गुरू प्रसाद शर्मा सहित अनेक पत्रकार साथियो ने बाबा साहब को श्रद्धांजली समर्पित करते हुऐ अपनी बात रखी एंव ऐसे गरिमामयी कार्यक्रम के आयोजन के लिये साधुवाद देते हुऐ आयोजक मंडल का स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने जिले के 100 से अधिक पत्रकारों को अतिथियों से मोमेंटो भेंट करवाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने बाबा साहब अम्बादत्त भारतीय के समय की पत्रकारिता को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
 कार्यक्रम के दौरान पत्रकार मित्र मंडल द्वारा  चिकित्सा के क्षेत्र मैं लगातार उत्कृष्ट सेवा देकर सेवानिवृत्त डा.आर सी विश्वकर्मा साहब एंव डा. मुकीम अहमद साहब का सम्मान  किया गया।
इस दौरान इंदौर,भोपाल राजगढ,हरदा,  देवास,होशंगाबाद सीहोर रायसेन सहित अनेक जिले के पत्रकार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: