सरपंच ने तोड़े पंचायत भवन के,
पंचों ने फिर जड़ दिये

राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी

दो दिन पूर्व किन्हीं  अज्ञात नागरिकों ने पंचायत की लापरवाही के खिलाफ कुछ इस तरीके से रोष जाहिर किया था कि भाऊँखेड़ी पंचायत के भवन के समस्त कक्षों मे ताले जड़ दिये थे। ताले के ऊपर लगे ताले देख जनपद पंचायत इछावर के उच्चाधिकारी हरकत मे आए और उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए निराकरण का मौके पर आश्वासन दिया।

शुक्रवार को पंचायत भवन के ताले सरपंच कौशल्या बाई ने खोले लेकिन कुछ देर बाद पंचायत के पंचों ने पुनः तालाबंदी कर दी। पंचों का कहना है कि सचिव का स्थानांतरण समस्या का समाधान नहीं।

पूरे कार्यकाल के दौरान हुए निर्माण कार्य और सरकारी योजनाओं के निर्वहन हुई लापरवाही के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

पूरी खबर विस्तार से


अभी दो दिन पूर्व इछावर ब्लाक की ग्राम पंचायत भाऊंखेड़ी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पंचायत के कमरों में ताले पर ताले जड़ दिए थे।क्योंकि वह नागरिक कहीं न कहीं पंचायत के कार्यो से नाखुश था इसके बाद पंचायत में ताले डले होने की जानकारी जनपद पंचायत के अधिकारियों को दी गई वहाँ से जांच करने आये अधिकारियों ने पाया कि आवास वितरण में वाकई जिन लोगो को आवास मिलना थे उन्हें आवास से वंचित कर दिया व कई पात्रो को आवास दे दिए इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत में तालाबन्दी कर आज तालाबन्दी के तीसरे दिन जनपद पंचायत इछावर के आदेश से यहाँ पंचायत सचिव ताराचंद प्रजापति अतरिक्त प्रभार वर्मा को सौंपने वाले थे मगर ग्रामीण इस बात से फिर नाराज थे कि पिछले कार्यकाल में जो गड़बड़ी की उसकी जवाब दारी कौन लेगा! क्योंकि सचिव का ट्रांसफर करना व दूसरे को कार्यभार सौंपना ति समस्या का समाधान नही है।क्योंकि सचिव के साथ सरपंच भी दोषी है इन सब बातों से नाराज ग्राम पंचायत की सरपंच कौशल्या बाई ने पंचायत भवन के ताले तोड़ दिए जिससे गुस्साए पंच गणों ने पिछले पांच साल में किये गए विकास कार्य ओर आवास वितरण मामले में मुख्यकार्यपालन अधिकारी को देने के लिए पंचनामा भी बनाया सरपंच द्वारा ताले तोड़े जाने की सूचना 100 डायल पर भी दी गई, मौके पर पुलिस पहुँची व मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बताया कि उक्त मामले की शिकायत आप जिला जनपद को करें।
विभाग के उच्चाधिकारी जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।

बतादें कि फिलहाल ग्राम पंचायत भाऊँखेड़ी का कामकाज पिछले तीन दिनों से ठप्प है।
Share To:

Post A Comment: