इस वर्ष भी हर मांगलिक कार्य मे तू जल्दी आ के उद्घोषों सांथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन


इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 


गणेश चतुर्थी से शुरू हुई गजानन की आराधना के बाद बप्पा के प्रतिमाओं की विदाई में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर मांगलिक कार्यों मे पूरे सालभर सिद्धि विनायक को जल्दी और जरुर आने का आमंत्रण देने के साथ भक्तिपूर्ण माहौल में पंडालों से उनकी विदाई कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

गुरुवार को नगर के विभिन्न गणपति पंडालों में विराजमान भगवान गजानन प्रतिमाओं  को पूरे श्रद्धाभाव से विदाई के लिए भक्त एकत्रित हुए। भक्तों ने बैंडबाजों की धुनों पर धूमधाम से गणपति बप्पा के प्रतिमाओं को विदाई दी। विसर्जन यात्राओं में महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। 

चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गो से होत हुए लसूडिया तालाब पहुंचा जहां गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। गणेशोत्सव समितियों के सदस्यों ने भारी बारिश के बावजूद जिस उत्साह से चल समारोह निकाला वह नगर मे अद्वितीय उदाहरण बन गया।
-----------------


इछावर /फांगियां


हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी से लगाकर अनंत चतुर्दशी तक भगवान श्री गणेश का पूजन किया एवं महारती कन्या भोजन सब होने के बाद भगवान श्रीगणेश को अनंत चौदस पर विसर्जन का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया इछावर ब्लॉक के गांवों में जैसे गांव फांगिया,ब्रिजिशनगर,नादान, गुराड़ी, बोरदीकला कनेरिया गांव में बड़े धूमधाम से गणेश जी के प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली और ट्रैक्टर में झाकी सजाकर गणेश प्रतिमाएं .कई नदी और तालाब में जैसे कालियादेव, कुंड पर पहुंचे आसपास के श्रीगणेश प्रतिमाएं विसर्जित करने श्रद्धालु गुराड़ी तालाब पर तो कहीं कोलार नदी में इस प्रकार खमाए श्रीगणेश प्रतिमा को पानी में इधर बुजुर्गों का कहना है कि यह सब वर्ष कई साल पहले आया था जब इतनी वर्षा हुई थी और हम श्रीगणेश प्रतिमा को भरी बरसात और मूसलाधार बारिश में तखत पर बिठाकर तालाब में कमा कर आए थे मगर कई वर्षों पुरानी बात है यह बात आज अनंत चतुर्दशी के त्यौहार पर श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन करते हुए कई साल पुरानी याद आई जब सर पर उठाकर और कंधे पर बिठाकर डोली के साथ श्री गणेश का विसर्जन करने कई नदी नालों में जाना पड़ता था वह भी पैदल।
Share To:

Post A Comment: