लामबंद हुए सरपंच,सचिव और रोजगार सहायक,
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीए को सौंपा ज्ञापन,
की गई उचित कार्रवाई की मांग।


इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 


सोमवार 16 सितंबर को इछावर विकासखंड के सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।


तहसीलदार आरएस मरावी को सौंपे ज्ञापन मे कहा गया है कि सोशल मीडिया व्हाटसएप ग्रुप "पैनी नजर सबकी खबर" पर संतोष बामनिया द्वारा 11 सितंबर 19 को रात्रि 11:17 बजे निम्न पोस्ट की गई_जिसमे उल्लेखित है कि इछावर जनपद पंचायत इछावर की कुछ ग्राम पंचायतों मे भारी भ्रष्टाचार सचिव से लेकर ब्लाक समन्वयक तक जुड़ा है। पूरा तार-तार पैसों का करते हैं। कारोबार देखें, पूरी खबर स्वराज एक्स्प्रेस पर डाली गई है।

जो कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की छवि को खराब करता है।

अरुण मुकाती ब्लाक समन्वयक 


ज्ञापन मे कहा गया है कि ग्राम पंचायतों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के के कार्य एसीसीसी 2011 के अनुसार पात्र हितग्राहियों को ही लाभ दिया जा रहा है। जनपद पंचायत इछावर के आवासों की सराहना वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई है।
सचिव/जीआरएस ग्राम पंचायत के अथक प्रयास से प्रदेश मे प्रथम स्थान का गौरव प्राप्त हुआ है।

ज्ञापन मे कहा गया है कि मनरेगा मे भी गौरव प्राप्त हुआ है,प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जिसकी सराहना जनप्रतिनिधियों ने भी अनेक बार की है।

योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर किसी हितग्राही से पंचायतकर्मी द्वारा पैसा नहीं मांगा जाता।

उक्त व्यक्ति द्वारा आए दिन पंचायतों मे सरपंच/सचिव/जीआरएस के विरुद्ध सोशल मीडिया व्हाटसएप ग्रुप एवं फेसबुक पर किसी भी ग्राम पंचायत का नाम हटाकर दूसरा नाम डालने के नाम पर अनुचित राशि की मांग की जाती है। एवं सोशल मीडिया पर उक्त पोस्ट डालकर विभाग की छवि को खराब किया गया है। जिससे सभी कर्मचारी/अधिकारी आहत हैं।
जबकि जिले मे कलेक्टर द्वारा आदेश क्रमांक 865 दिनांक 14/09/19 के द्वारा दो माह तक धारा 144 सोशल मीडिया से संबंधित लगाई गई है। व आदेश जारी किया गया है कि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्रवाई कारने का कष्ट करें।



Share To:

Post A Comment: