होशंगाबाद,एमपी मीडिया पाइंट
ट्रेन की बोगी के नीचे ब्रेक में लगी आग,बड़ा हादसा टला,2 घंटे खड़ी रही ट्रेन।
होशंगाबाद- देर रात जसाधारण एक्सप्रेस की एक बोगी के नीचे ब्रेक में अचानक आग लग लग यात्रियों के जगजाने से असाधारण हादसा टल गया।
जानकारी अनुसार चलती ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन - फानन में ट्रैन को बागरा स्टेशन पर रोका गया। जहाँ रेल्वे के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। समय रहते ध्यान नहीं दिया होता तो "द बर्निंग ट्रेन"का दर्दनाक इतिहास दोहराया जा सकता थ।
बताया जा रहा है की ट्रेन के ब्रेक चिपकने के कारण आग लगी थी। जिसके चलते ट्रेन 2 घंटे तक बागरा स्टेशन पर खड़ी रही। समय रहते यदि आग पर काबू नही पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बीओ-01-ट्रेन जबलपुर से इटारसी की ओर आ रही थी। तभी यात्रियों को ट्रेन की बोगी में अचानक धुंआ दिखाई दिया। जिसके बाद यात्रियों ने चैन पुलिंग कर देखा तो आग दिखाई दी। जिसके बाद रेल्वे के अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारीयो ने तत्काल मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया। 2 घण्टे के बाद ट्रेन को इटारसी रवाना किया गया। इस दौरान कई यात्रियों का सामान ट्रेन से गुम हो गया। इटारसी स्टेशन पर ट्रेन पहुचने के बाद अधिकारियों द्वारा एक बार फिर से ट्रेन को सभी बिंदुओं पर जांच मे लिया गया तब जाकर ट्रेन रवाना हो सकी।


Post A Comment: