राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केन्द्र जल्द होगा सीहोर में प्रारंभ
सीहोर 20 सितंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग दिल्ली के संयुक्त सचिव प्रबोध सेठ ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक् में सीहोर जिले में शीघ्र प्रारंभ होने वाले "राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केन्द्र" मे संबंध में चर्चा की गई। उन्होने कहा कि यह देश का पहला ऐसा संस्थान है जो लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर केन्द्रित है। पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से मानसिक रोगियों के इलाज के साथ-साथ आम लोगों को भी मानसिक रोगों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि इस पुनर्वास केन्द्र के निर्धारित स्थान पर भवन निर्माण मे लगभग दो वर्षों का समय लगेगा। तब तक जिला पंचायत के पुराने भवन में यह केन्द्र संचालित किया जाएगा। बैठक मे कलेक्टर अजय गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरूण विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। --------------
कलेक्टर ने लगाया अवकाश पर प्रतिबंध
सीहोर 20 सितंबर,2019
एप मीडिया पाइंट
कलेक्टर श्री अजय गुप्ता ने आदेश जारी कर जिले में आगामी त्यौहारों के अवसर पर कानून व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुये जिले में पदस्थ समस्त जिला प्रमुखों के किसी भी प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है एवं पूर्व से स्वीकृत अवकाश निरस्त कर दिये है। अब कोई भी अधिकारी दशहरा पर्व तक अवकाश हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं करें। आकस्मिकता की स्थिति में स्वयं उपस्थित होकर॥ अवकाश स्वीकृत करायें। आदेश तत्काल प्रभावशील है।
-------------
प्रभारी मंत्री आरिफ अकील 21 को सीहोर जिले के भ्रमण पर
इछावर - में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
सीहोर 20 सितम्बर,2019,
एमपी मीडिया पाइंट
गैस त्रासदी, राहत एवं पुर्नवास, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील आज सीहोर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार गैस त्रासदी, राहत एवं पुर्नवास, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री श्री आरिफ अकील 21 सितम्बर को 8:30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 10:00 बजे ग्राम पंचायत डोडी मे गौ शाला का भूमि पूजन कर 11 बजे आष्टा के जनपद सभाकक्ष मे गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम मे शामिल होकर 11:30 बजे आष्टा से सलकनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे सलकनपुर में मन्दिर की व्यवस्था का अवलोकन कर सांय 4 बजे सलकनपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
--------------
जिले में अब तक 1589.9 मि.मी. औसत वर्षा
सीहोर 20 सितंबर,2019
जिले में आज 20 सितंबर, 2019 की प्रात:8 बजे समाप्त पिछले चौबीस घन्टों में 5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर 1 जून से अभी तक जिले में 1589.9 मि.मी औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 855 मिलीमीटर औसत वर्षा आंकी गई थी। अधीक्षक, भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घन्टों में सीहोर में 1, आष्टा में 7, जावर में 27 एवं रेहटी में 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि श्यामपुर, इछावर, नसरूल्लागंज एवं बुधनी में वर्षा की स्थिति शून्य दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 1881, श्यामपुर में 1463, आष्टा में 1562, जावर में 1212.6, इछावर में 1576, नसरूल्लागंज में 1846, बुधनी में 1473 तथा रेहटी में 1705.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस अवधि में गत वर्ष सीहोर में 1203.2, श्यामपुर में 901, आष्टा में 804, जावर में 665.3, इछावर में 880, नसरूल्लागंज में 565.2, बुधनी में 865 तथा रेहटी में 956 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।
-----000-----
मद्य निषेध सप्ताह के संबंध मे बैठक 23 को
सीहोर 20 सितंबर,2019
कलेक्टर अजय गुप्ता के निर्देशानुसार महात्मा गांधीजी की 150 वी जयंती के अवसर पर मद्य निषेध सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर, 2019) के संबंध मे कलेक्टर की अध्यक्षता मे बैठक 23 सितम्बर को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष मे आयोजित की जाएगी।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण सीहोर ने बताया कि आयोजित बैठक मे वन मंडल अधिकारी (सामान्य), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक, जिला जनसम्पर्क, जिला श्रम अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद सीहोर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, महाविद्यालयीन नोडल प्राचार्य शा.चन्द्रशेखर आ.अग्र. महाविद्यालय सीहोर से बैठक मे अनिवार्यत: उपस्थित होने का कष्ट करें।
-----000-----
मद्य निषेध सप्ताह के संबंध मे समिति का गठन
सीहोर 20 सितंबर,2019
कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा महात्मा गांधीजी की 150 वी जयंती के अवसर पर मद्य निषेध सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर, 2019) आयोजित किये जाने के संबंध मे संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार वृहद जनजागृति कार्यक्रमों के लिये जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण सीहोर ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया जिसमें सचिव पुलिस अधीक्षक सीहोर एवं सदस्य वन मंडल अधिकारी (सामान्य) सीहोर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीहोर, जिला आबकारी अधिकारी सीहोर, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण सीहोर, जिला आबकारी अधिकारी सीहोर, सहायक संचालक, जिला जनसम्पर्क सीहोर, जिला श्रम अधिकारी सीहोर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद सीहोर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास सीहोर, जिला शिक्षा अधिकारी, महाविद्यालयीन नोडल प्राचार्य सीहोर को नियुक्त किया गया है।
-----000-----
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समीति की बैठक 24 को
सीहोर 20 सितंबर,2019
जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि अत्याचार निवारण के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समीति की बैठक का आयोजन 24 सितम्बर को साय: 4 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया जाएगा।
-----000-----
प्रदेश में एक अक्टूबर से मनेगा वन्य-प्राणी सप्ताह
सीहोर 20 सितंबर,2019
प्रदेश में एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक वन्य-प्राणी सप्ताह मनाया जायेगा। इस दौरान वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसमें पहली से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थी "मेरा प्रिय वन्य-प्राणी", 5वीं से 8 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी "भोपाल का प्राकृतिक सौन्दर्य", 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी "हमारा राष्ट्रीय वन्य-प्राणी प्राकृतिक आवास में" तथा कॉलेज के विद्यार्थी "राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन" और डिफरेंटली एबल्ड विद्यार्थी "अपनी पसंद" के चित्र बनायेंगे। इसी दिन सुबह 10:45 बजे वन्य-प्राणी फोटो प्रतियोगिता का शुभारंभ भी होगा।
दूसरे दिन 2 अक्टूबर को सुबह 6 से 8:30 बजे तक पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर और सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक युवा संसद होगी। तीन अक्टूबर को सुबह 6:00 से 8:30 बजे तक पक्षी अवलोकन और जैव विविधता शिविर तथा सुबह 10:30 बजे से "वन्य-प्राणी संरक्षण में शिक्षकों की भूमिका" पर शिक्षक कार्यशाला होगी। सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालयीन और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये "वन विहार के वन्य-प्राणी" विषय पर फोटोग्राफी कार्यशाला और प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से स्कूली बच्चों के लिये सृजनात्मक कार्यशाला और दोपहर 12 बजे से अनुपयोगी सामग्री से तैयार किये गये वन्य-प्राणी उत्पाद की प्रतियोगिता होगी। 5 अक्टूबर को सुबह 6 से 8:30 बजे तक पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर, सुबह 9 से 11 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता, पूर्वान्ह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक पॉम पेन्टिंग और दोपहर 1 से 2 बजे तक मेंहदी प्रतियोगिता होगी। रंगोली, पॉम पेंटिंग और मेंहदी प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। छठवें दिन सुबह 6 से 8:30 बजे तक पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर के अलावा दोपहर एक बजे से "प्रकृति और वन्य-जीवन" पर क्विज होगा। वन्य-प्राणी सप्ताह का समापन 7 अक्टूबर को वन्य-प्राणियों पर आधारित फैन्सी ड्रेस और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह से होगा।
-----000-----
त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए मतदाता सत्यापन कार्यक्रम
सीहोर 20 सितंबर,2019
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में 100 प्रतिशत त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए मतदाता सत्यापन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मतदाता नामावली में अपने नाम का सत्यापन ईपिक नम्बर की सहायता से आसानी से कर सकते हैं। मतदाता को अपने मोबाईल, ईपिक नम्बर के साथ NVSP.IN पर लॉगिन करने के बाद अपना नाम, जन्म दिनांक, लिंग, संबंधी का प्रकार, पता तथा फोटो सत्यापित करना होगा। मतदाता को त्रुटियों या विवरण, फोटोग्राफ में परिवर्तन के लिए सही जानकारी का उल्लेख करना अनिवार्य है तथा सूची में दर्शाए किसी भी एक आईडी फार्म को अपलोड करना होगा। इसके पश्चात आगे की सेवाओं के लिए मतदाता को अपना मोबाईल नम्बर और ई-मेल आईडी दर्ज करना होगा। बीएलओ द्वारा भी एक सितम्बर से 15 अक्टूबर 2019 के मध्य घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जा रहा है। मतदाता नामावली में त्रुटि होने की स्थिति में बीएलओ द्वारा संशोधित फार्म भरा जाएगा।
-----000-----
श्रमिकों के बच्चों से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिये आवेदन 15 अक्टूबर तक
सीहोर 20 सितंबर,2019
प्रदेश के बीड़ी, चूना-पत्थर, डोलोमाइट, लौह मैग्नीज और क्रोम अयस्क खदान श्रमिकों के अध्ययनरत पुत्र-पुत्रियों से प्री-मेट्रिक और पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। शिक्षा के लिये वित्तीय सहायता योजना में पात्र छात्र-छात्राएँ नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https//scholarships.gov.in/helpdesk-nsp/gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर और पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये 31 अक्टूबर, है। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की पात्रता, जानकारी, शर्तें आदि प्रदर्शित हैं।

Post A Comment: