भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट 

राजधानी में स्वच्छता को लेकर अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं। भोपाल को देश का सबसे साफ शहर बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। एडीजी आपदा प्रबंधन डीसी सागर ने भी शनिवार को राजधानी के खटलापुरा घाट पर साफ-सफाई की। उन्होंने यहां एसडीईआरएफ की टीम के साथ सफाई की।
दरअसल, खटलापुरा घाट पर हर वर्ष गणेश और दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। हाल ही में गणेश जी का विसर्जन समारोह संपन्न हुआ है। अब नवरात्र भी आ रहे हैं। साथ ही दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन भी अब स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वच्छता के सर्वे में भोपाल का नाम देश में आगे रहा है। इस बार भी प्रयास किए जा रहे हैं कि भोपाल देश के स्वच्छ शहरों में नंबर एक पर रहे। इसलिए सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, नेता, आईएएस, आईपीएस भी इस काम में अपना योगदान कर रहे हैं। एडीजी सागर ने भी पानी से पूरा घाट धोने में सहयोग किया और झाड़ू भी लगाई।
Share To:

Post A Comment: