पितृमोक्ष एवं भूतड़ी अमावस्या के दौरान सुचारु व्यवस्था हेतु नर्मदा
तटीय घाटों के लिए अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त

सीहोर 21  सितंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 
          
28 सितंबर को पितृमोक्ष एवं भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर जिले के नर्मदा तटीय थाना रेहटी अन्तर्गत आवंलीघाट, थाना बदुनी अन्तर्गत बुधनी घाट, बांद्राभान घाट, थाना नसरुल्लागंज अन्तर्गत नीलकंठ एवं थाना शाहगंज अन्तर्गत पड़ने वाले घाटों पर स्नान/तर्पण करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जो 27 सितंबर को प्रात: से ही घाटों पर पहुंचने लगेंगे।
     कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा इस दौरान व्यवस्था सुनिश्चत करने के उद्देश्य से अधिकारियों को तिथि व समय पर उपस्थित रहकर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी बुदनी व नसरुल्लागंज को आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु बनाये रखने तथा समय-समय पर वस्तुस्थिति से अपर जिला दण्डाधिकारी विनोद कुमार चतुर्वेदी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
     कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा आंवलीघाट के लिए 27 एवं 28 सितंबर को पीआईईयू सीहोर के कार्यपालन यंत्री  विनय तिवारी, सहायक संचालक उद्यान राजकुमार सगर एवं नायब तहसीलदार इछावर सुश्री डाली रायकवार को प्रात: 6 से दोपहर 2 बजे तक, लोक निर्माण विभाग बुदनी के कार्यपालन यंत्री आरिफ अहमद गौरी, जिला आबकारी अधिकारी सीेके साहू एवं नायब तहसीलदार सीहोर संतोष धाकड़ को दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक एवं 28 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी वनमंडल बुदनी मनोज कुमार भदौरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बुदनी धर्मेन्द्र यादव एवं नायब तहसीलदार नसरुल्लागंज अजय कुमार झा को रात्रि 10 बजे से 29 सितंबर की प्रात: 6 बजे तक नियुक्त किया गया है।
     बुधनी घाट के लिए 27 एवं 28 सितंबर को जिला आयुर्वेद अधिकारी रामप्रताप सिंह को प्रात: 6 से रात्रि 2 बजे तक, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन दीपक चौकसे को दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक एवं 28 सितंबर को कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल बुदनी गोपाल पटेल को रात्रि 10 बजे से 29 सितंबर को प्रात: 6 बजे तक नियुक्त किया गया है। बांद्राभान घाट के लिए 27 एवं 28 सितंबर को महाप्रबंधक मप्र सड़क वि.प्रा.सीहोर यशवंत सक्सेना को प्रात: 6 से दोपहर 2 बजे तक, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एमसी अहिरवार को दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक एवं 28 सितंबर को रात्रि 10 बजे से 29 सितंबर को प्रात: 6 बजे तक उप संचालक कृषि सीहोर आरएस राजपूत को नियुक्त किया गया है।

     नीलकंठ घाट के लिए 27 एवं 28 सितंबर को कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री मुकेश निगम को प्रात: 6 से दोपहर 2 बजे तक, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा  यू.एल.रामटेके को दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक एवं 28 सितंबर को उपसंचालक पशु चिकित्सालय डॉ आरएस बघेल को रात्रि 10 बजे से 29 सितंबर को प्रात: 6 बजे तक नियुक्त किया गया है।
     शाहगंज अन्तर्गत घाट के लिए 27 एवं 28 सितंबर को जिला परिवहन अधिकारी  अनुराग शुक्ला को प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, कार्यपालन यंत्री कोलार सीप लिंक रेहटी श्रीमती कुमकुम पटेल को दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं 28 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह बिसेन को रात्रि 10 बजे से 29 सितंबर को प्रात:6 बजे तक नियुक्त किया गया है।

आयुष्मान भारत योजना के  प्रचार-प्रसार हेतु निकली जनजागरूकता रैली


सीहोर 21 सितम्बर,2019
 एम पी मीडिया पाइंट 

आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जिला चिकित्सालय से जनजागरूकता रैली को सिविल सर्जन डॉ आनंद शर्मा तथा नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना श्रीमती क्षमा बर्वे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

रैली में एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षु छात्राओं तथा शास.उत्कृष्ट उच्च.माध्य.विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के छात्रों ने हिस्सा लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर ट्रामा सेंटर पहुंची, जहां छात्रों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
     प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपालब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत निरामयम  योजना का शुभारंभ 23 सितंबर 2018 को किया गया था। योजना के अंतर्गत 1413 पैकेज चिन्हित हैं जिसमें से 472  का उपचार पंजीकृत शासकीय चिकित्सालयों में किया जा रहा है वहीं 941 पैकेज का लाभ शासकीय एवं पंजीकृत निजी चिकित्सालय दोनों ही तरह की संस्थाओं में लिया जा सकता है। जिले में जिला चिकित्सालय सीहोर सिविल अस्पताल आष्टा, सिविल अस्पताल नसरूल्लागंज, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र इछावर, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र श्यामपुर, सामु.स्वास्थ्य केन्द्र बुदनी,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर, सामु.स्वा.केन्द्र लाड़कुई, सामु.स्वा.केन्द्र दोराहा, सामु.स्वा.केन्द्र रेहटी एवं सामु.स्वा.केन्द्र बिल्किसगंज पैकेज के लिए पंजीकृत है।
     जिले में 3 लाख 28 हजार 356 हितग्राहियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए  जा चुके हैं। ये कार्ड नजदीकी कामन सर्विस सेंटर्स से नाममात्र के निर्धारित शुल्क पर बनवाए जा सकते है। गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा पासपोर्ट उपरोक्त में से कोई एक जरूरी है तथा आवश्यक दस्तावेज ना होने पर हितग्राही का जन्मप्रमाण आवश्यक है। समग्र आईडी गोल्डन कार्ड बनाने हेतु अनिवार्य है।  योजना के तहत जिले के 7 हजार 431 हितग्राही लाभान्वित हुए है। जिनमें से शासकीय चिकित्सालयों में 4663 तथा निजी चिकित्सालयों में 2768 हितग्राहियों ने योजना का लाभ लिया  हैं। योजना के अंतर्गत हितग्राही कामन सर्विस सेंटर्स पर पहुंचकर गोल्डर कार्ड बनवा सकते हैं। योजना के एक वर्ष पूरे होने पर 23 सितंबर 2019 को जिला एवं ब्लाक स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है योजना के प्रचार-प्रसार के लिए  जिला एवं ब्लाक स्तर पर  जनजागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश की हेल्पलाइन 1800-233-2085 राष्ट्रीय हेल्प लाइन नम्बर 14555 राज्य हेल्पलाइन नंबर 104 अथवा 181 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share To:

Post A Comment: