2151 दीप से सजेगा माँ ज्वाला जी का दरबार
____________________

भाऊँखेड़ी, एमपी मीडिया पाइंट 

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इछावर ब्लाक के सबसे बड़े गाँव भाऊंखेड़ी में दीपोउत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से दीपावली के एक दिन बाद 28 अक्टूबर दिन सोमवार को शाम साढ़े 6 बजे  प्रारम्भ होगा जिसमे मां ज्वाला देवी का दरबार 2151 दीपो से जगमग होगा साढ़े सात से 8 बजे तक महाआरती का आयोजन होगा आयोजन को लेकर दुर्गा स्वर संगम मण्डल ने सभी तैयारी पूर्ण करली है आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश,बनासिया मन्दिर के पुजारी दिनेश दास बैरागी,सदस्य कृपाल सिंह वर्मा,धर्मेंद्र मोहनिया,निलेश सेन,अर्जुन सैनी विनोद,सैनी सुरेंद्र बैरागी राजेन्द्र वर्मा, ठाकुर प्रसाद वर्मा ने ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि दीपोउत्सव कार्यक्रम में पहुंच पुण्यलाभ उठाये।
Share To:

Post A Comment: