आष्टा पुलिस को मिली सफलता,
बैंक में रेकी कर लूटने ओर एटीएम में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
आष्टा नगर में लंबे समय से चल रही लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र में कई महीनों से चल रही बैंको से रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। पिछले कुछ महीनों से कस्बा आष्टा क्षेत्र में बैंक से नकदी ले जाते वक्त उनकी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे मेला लगे होने का कहकर उनका रुपयों का झूला चुराने एवं एटीएम की तोड़फोड़ करने जैसी घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक सीहोर एस.एस चौहान के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव के निर्देशन में टीम गठित की गई जिसमें आष्टा थाना प्रभारी अरुणा सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम ने छानबीन शुरू की जिनके मार्गदर्शन में अपराध क्रमांक 308 बटा 19 धारा 379 भादवी में फरियादी लखन पाटीदार निवासी आरोलिया से दिनांक 2 मई को बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ₹86000 निकाल कर झोले में पासबुक व रुपये मोटरसाइकिल पर टांग कर ले जा रहा था। जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बोला गया कि मोटरसाइकिल में मेला लगा हुआ है जब फरियादी पीछे देख कर मेला साफ करने लगा इतने में उसका झोला अज्ञात चोर द्वारा चोरी करके भाग खड़ा हुआ। अपराध क्रमांक 346 बटा 19 धारा 379 भादवी मैं पर यादी जगदीश पिता दरियाव सिंह निवासी मुरावर दिनांक 20 मई को एसबीआई कन्नौद रोड शाखा से अपने खाते से ₹45000 वो पासबुक झूले में रखकर मोटरसाइकिल में टांग कर जा रहा था जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बोला गया की गाड़ी पर मेला लगा हुआ है जब वह उसे साफ करने लगा अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका झोला चोरी कर लिया गया एक और अन्य अपराध में धारा 457 भादवी में पर यदि अरविंद सिंह चंदेल बैंक मैनेजर ओरिएंटल बैंक आष्टा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ओरिएंटल बैंक में एटीएम से नगदी चोरी करने की नियत से तोड़फोड़ की गई है और तोड़फोड़ में तकरीबन ₹150000 का नुकसान हुआ है अपराधों में सीसीटीवी फुटेज एवं मुखवीरों की मदद से आरोपी राजू पिता रामू शेट्टी उम्र 29 वर्ष निवासी छोला भोपाल को संदिग्ध हालत में आईसीआईसीआई बैंक के सामने घूमते हुए पाया गया, गतिविधियां संदिग्ध होने पर द्वारा सूचना एवं वीडियो फुटेज के आधार पर बिठा मोबाइल में सूचना की गई उक्त युवक से पूछताछ की गई तो दिए गए तीनों जुर्म का करना स्वीकार किया आरोपी के पास से लूट के ₹7300 और दूसरी लूट के ₹4500 जब्त किए गए साथ ही फरियादियों के कुछ कागजात भी उसके पास से जब्त किए गए आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त चोरियों का माल बरामद किया गया जिससे और भी पूछताछ की जा रही है पुलिस के अनुसार और भी कई चोरियों में उक्त व्यक्ति की मिलीभगत होने की संभावना जताई जा रही है। इस पूरे मामले में उपेंद्र पाराशर, निधि रघुवंशी, शिवलाल वर्मा, सुरेश राज, अशोक श्रीवास्तव, अशोक यादव, अमित चौहान, जितेंद्र चंद्रवंशी, शैलेंद्र पटेल, शैतान सिंह, सचिन चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Post A Comment: