शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार के उद्देश्य को लेकर सरकार ने की पीटीएम की शुरुआत- शालेय शिक्षा मंत्री डा प्रभुराम चौधरी,
शास एक्सलेंस स्कूल इछावर मे बनेगा आडिटोरियम,
स्कूल मैदानों से हटेगा अतिक्रमण,


इछावर 19 अक्टूबर, 2019                           एमपी मीडिया पाइंट      

मप्र सरकार शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए कटिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि शासकीय स्कूलों मे अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रतिभा मे अोर भी निखार आए ओर आगे चलकर राष्ट्र के निर्माण मे वह सशक्त रुप से अपना योगदान दे सकें। उक्त बात शालेय शिक्षा मंत्री डा रघुराम चौधरी ने कही वह शा एक्सलेंस स्कूल इछावर मे अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह मे मुख्य अतिथि के रुप मे बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के सवा लाख शा स्कूल मे व्यापक पैमाने पर बदलाव करने जा रहे हैं जिससे छात्र-छात्राओं को उच्चस्तरीय  शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी ओर बेहतर परिणाम समने आ सकेंगे।

 अब हर तीन माह मे शिक्षक और अभिभावकों की मीटिंग आयोजित की जाएगी जिसमे बच्चों की शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा कर उसका निदान किया जा सकेग‍ा। बच्चों की उत्तर पुस्तिका को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की जाकर उसके कमियों के निदान का मार्ग निकाला जाएगा। बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर अभिभावकों व शिक्षकों के बीच खुलकर संवाद हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि मप्र,भारत का प्रथम राज्य है जहां सवा लाख शासकीय स्कूलों के 35 हजार शिक्षकों का स्थानांतरण उनकी मर्जी अनुरुप बेहद सरलता के साथ आन लाईन किया गया।
सरकार की कोशिश है कि शासकीय स्कूलों का इस स्तर तक सुधार कर दिया जाए कि धनाढ्य वर्ग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों मे प्रवेश दिलाने के लिए बाध्य हो जाएं। अगले सत्र से नवमी एवं दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सभी संकाय मे एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले बच्चों को जो सरकारी सुविधाएं जुलाई माह मे उपलब्ध होती थी वह इस बार उन्हे जनवरी माह मे ही हासिल हो जाएगी।
स्कूल मे शिक्षकों के रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति भी की जा रही है। अतिथि शिक्षकों की भर्ती भी आनलाइन आवेदनों से की गई जिससे इसमे भाई-भतीजावाद भी खत्म हो गया। समारोह के दौरान शिक्षमंत्री चौधरी ने अभिभावकों से बातचीत भी की और विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का अवलोकन भी किय‍ा।



कार्यक्रम मे पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अभय मेहता,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर,कांग्रेस नेता भूपेंद्रसिंह सिसोदिया ने अपने संबोधन मे इछावर के शा स्कूलों की विभिन्न समस्याओं से मंत्री चौधरी को अवगत कराया। मेहता ने कहा कि इछावर का शासकीय एक्सलेंस स्कूल सीहोर जिले का दूसरा सबसे पुराना स्कूल है लेकिन यहां बच्चों को ढंग से खेल मैदान, आडिटोरियम,सर्वसुविधायुक्त भवन तक उपलब्ध नहीं है
वक्ताओं की इसबात पर शालेय शिक्षामंत्री डा चौधरी ने कहा कि स्कूल की समस्त समस्याओं का निराकरण होगा। आडिटोरियम बनाए जाने की घोषणा की और स्कूलों के खेल मैदान की बाउंड्रीव‍ाल और मैदानों को अतिक्रमण मुक्त किए जाने को लेकिन विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके पूर्व निर्धारित समय दोपहर 11:30 बजे मंत्री डा चौधरी समारोह मे पहुंचे। दो घंटे तक समारोह चलने के कारण शा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल इछावर,शा एक्सलेंस स्कूल सीहोर एवं शास कस्तूरबा गांधी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूलों मे अभिभावक-शिक्षक समारोह का समय प्रभावित हो गया।
शनिवार को आयोजित  अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह मे एसडीएम प्रगति वर्मा,तहसीलदार आरएस मरावी,बीएमओ डा बीबी शर्मा,डीईओ एसपी चंदेल,बीईओ एमएस नेटी, इछावर थाना एसडीओपी प्रकाशचंद्र मिश्रा,टीआई अरविन्द कुमरे,बीआरसीसी गुलाबसिंह वर्मा, एक्सलेंस स्कूल प्राचार्य आरआर परमार सहित समस्त विभागीय अधिकारी,नेता,जनप्रतिनिधि,अभिभावकगण,शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन व्याख्याता केके पालीवाल ने किया।
Share To:

Post A Comment: