डिजिटल प्रेस क्लब और पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा डिजिटल मीडिया पर एक दिवसीय कार्यशाला 22 अक्टूबर को

भोपाल 17 अक्तूबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट

 डिजिटल मीडिया के तेजी से बढते प्रभाव और उसकी उपयोगिता लेकर डिजिटल प्रेस क्लब भोपाल और पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन 22 अक्टूबर को भोपाल में किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन प्रातः 10.30  बजे सायाजी होटल के सम्मेलन हाल में सम्पन्न होगा। 


कार्यशाला में मुख्यमंत्री कमलनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है । पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा , प्रमुख सचिव जनसंपर्क संजय शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहेंगे ।

वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार पंकज पचौरी तथा आज तक डिजिटल के एडिटर पाणिनी आनंद " डिजिटल मीडिया और बदलता मध्यप्रदेश" विषय  पर वक्तव्य देंगे । 

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में पंकज पचौरी " डिजिटल मीडिया में फेक न्यूज़ के खतरे और बचाव" , श्री पाणिनी आनंद "डिजिटल मीडिया वर्तमान एवं भविष्य" तथा जनसंपर्क आयुक्त श्री पी.नरहरि "सोशल मीडिया: चुनौती एवं संभावनाएं' के  तकनीकी पहलुओं पर प्रदेश के पत्रकारों एवं पत्रकारिता के विद्यार्थियों से विचार साझा करेंगे। साथ ही डिजिटल मीडिया और औद्योगिक विकास पर विस्तृत चर्चा होगी।
Share To:

Post A Comment: