सीहोर:  एमपी मीडिया पाइंट ----------------------------------

प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने बिलकिसगंज में किया गौशाला का भूमिपूजन,
प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में समारोह पूर्वक बनाई महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती
   

सीहोर 02  अक्टूबर,2019
           
 बुधवार को गैस त्रासदी, राहत एवं पुर्नवास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील सीहोर पहुंचे। प्रभारी मंत्री अकील ने सीहोर विकासखंड के बिलकिसगंज पहुंचकर गौशला का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को गाय की सेवा करनी चाहिए। यदि कोई बीमार या घायल गाय हमारे आसपास है तो उसके स्वस्थ होने तक हमें उसका ध्यान रखना चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने वचन पत्र में गौशला निर्माण की बात कही थी जिसे प्रदेश सरकार और प्रशासन द्वारा सार्थक रूप प्रदान किया जा रहा है।
      प्रभारी मंत्री अकील द्वारा बिलकिसगंज में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनते हुए जल्द ही समस्याओं के निराकरण करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरुण कुमार विश्चकर्मा सहित अन्य शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत सदस्यों से की मुलाकात
      बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील के विशेष आतिथ्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती को समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर जिला राष्ट्रपिता को श्रद्धांजली दी गई।
      जिला पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि आप सभी ने अथक मेहनत कर अपने अपने क्षेत्रों मे विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों द्वारा विकास हेतु मिलने वाली राशि के संबध में शासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों में संशोधन कराने की मांग पर आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री से चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे ग्रामीण विकास के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे। गौशाला, ऋण माफी, आपदा प्रबंधन आदि के संबंध में हर संभव मदद की जाएगी।
      इस अवसर पर प्रातः आयोजित रैली में आकर्षक बैंड प्रस्तुति देने हेतु आक्सफोर्ड तथा नूतन स्कूल सीहोर के प्राचार्य को गांधी जी की प्रतिकृति की प्रस्तुत देने वाले   नूतन स्कूल के छात्र गगन विश्वकर्मा को, स्लोगन हेतु शासकीय आवासीय संस्था एवं नूतन स्कूल सीहोर के प्राचार्य को तथा सुरीले भजनों की प्रस्तुती हेतु पंकेश राव एवं संगीतिका महिला मंडल सीहोर को प्रभारी मंत्री आरिफ अकील, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा एवं एव सीईओ जिला पंचायत अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन लाल चेयरमेन, तुलसीराम पटेल,  लक्ष्मीनारायण वर्मा,  अंबाराम मालवीय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
-----------------------
अब ई-ऐप के माध्यम से होगा समस्याओं का हल
गांधी जयंती पर प्रारंभ हुआ ‘‘शहर सरकार आपके द्वार’’ अभियान

सीहोर 02  अक्टूबर,2019
      प्रदेश शासन द्वारा शहर 

सरकार आपके द्वार अभियान के माध्यम से नागरिकों को ई-सेवा के माध्यम से बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह अभियान शुरू किया है। इन सुविधाओं से जहां नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण होगा वहीं समय व श्रम की भी बचत होगी। पूरे नगर में विभिन्न वार्डो में 2 से 22 अक्टूबर तक शहर सरकार आपके द्वार अभियान अनवरत जारी रहेगा, जिसमें नागरिकों द्वारा जो भी जनसमस्याएं बताई जाएगी उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा।
      राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आष्टा के वार्ड क्रमांक 14 स्थित वाचनालय में आयोजित कार्यक्रम में शहर सरकार आपके द्वारा अभियान के शुभारंभ किया गया। 22 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ई-नगरपालिका सिटीजन ऐप के द्वारा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, नागरिक शिकायत एवं करों के भुगतान इत्यादि की सुविधा इस ऐप के माध्यम से हल की जाएगी।
      इस अवसर पर एक बार इस्तेमाल होने वाली पॉलीथिन से मुक्ति की दिशा में प्रयास करते हुए नागरिकों व विद्यार्थियों को कपड़े के थेले वितरित किए। नगरपालिका ने आज इस दिवस पर जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने की दिशा में पहल की है वह सराहनीय है। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों से आग्रह करते हुए कहा कि देश का विकास बेहतर तकनीक के उपयोग के माध्यम से ही संभव है, इसलिए नागरिकों की समस्याओं के प्रति वे सजग रहे तथा बेहतर तकनीक का उपयोग करते हुए एवं मध्यप्रदेश सरकार के इस अभियान में विशेष रूचि लेकर बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करें। उपयंत्री प्रियंका पाटीदार ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के महत्वपूर्ण बिंदुओं के संबंध में नागरिकों को अवगत कराया तथा ई-नगरपालिका सिटीजन ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
      इसी प्रकार सीहोर में नगरपालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 1 बड़ियाखेड़ी में "शहर सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका सीहोर अध्यक्ष श्रीमती अमिता अरोरा, नगरपालिका अध्यक्ष आष्टा श्री कैलाश परमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
---------------------------

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर निकली प्रभात फेरी, हुए अनेक आयोजन

सीहोर 02  अक्टूबर,2019
      
महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर संपूर्ण प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में भी बापू का पुण्य स्मरण किया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचाय अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जन जागृति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर स्थानीय आवासीय खेलकूद संस्था से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई जो नगर के कोतवाली चौराहा मेन रोड होते हुए गांधी पार्क पर समाप्त हुई। रैली में नगर के समस्त शासकीय/अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 8 से 12 के छात्र-छात्रा तथा संस्थाओं के प्राचार्य एवं स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
      रैली के समापन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सभी उपस्थितजनों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलवाई गई, इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्ति के लिए भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्लास्टिक से मुक्ति पर आधारित एक लघु नाटिका मंचित की। इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी  एस.पी.सिंह.बिसेन एवं आवासीय खेलकूद विद्यालय के प्राचार्य आलोक शर्मा उपस्थित थे।

-----000----

जिले में अब तक 1713.9 मि.मी. औसत वर्षा    

सीहोर 02  अक्टूबर,2019
      
जिले में आज 02 अक्टूबर, 2019 की प्रात:8 बजे समाप्त पिछले चौबीस घन्टों में 4.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर 1 जून से अभी तक जिले में 1713.9 मि.मी औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 882.4 मिलीमीटर औसत वर्षा आंकी गई थी। अधीक्षक, भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घन्टों में  सीहोर में 4.2, श्यामपुर में 5, आष्टा में 4, इछावर में 6, नसरुल्लागंज में 3, बुदनी में में 4 एवं रेहटी में 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 1989.3, श्यामपुर में 1543, आष्टा में 1737, जावर में 1381.9, इछावर में 1713, नसरूल्लागंज में 1924, बुधनी में 1629 तथा रेहटी में 1794.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस अवधि में गत वर्ष सीहोर में 1225.4, श्यामपुर में 911, आष्टा में 848, जावर में 715.3, इछावर में 907, नसरूल्लागंज में 599.2, बुधनी में 880.2 तथा रेहटी में 973 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।     
-----000-----

राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती पर किया सेवा सरोकार शिविर का आयोजन, 439 हितग्राहियों ने कराई चर्मरोग की जांच एवं उपचार

सीहोर 02  अक्टूबर,2019
     
 राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती के अवसर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय चर्मरोग निदान शिविर व सरोकार शिविर का आयोजन सीहोर के गंज स्थित राठौर धर्मशला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों को सामग्री वितरित की गई तथा चर्मरोग की दवाओं का वितरण किया।जिला चिकित्सालय, मातृ शिशु स्वास्थ्य  संस्थान, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्राम आरोग्य केन्द्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया जिसमें स्वास्थ्य संस्थाओं में पदस्थ समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिला चिकित्सालय में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रंगोली एवं अन्य प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी ने बताया कि स्थानीय राठौर धर्मशाला में आयोजित सरोकार एवं चर्मरोग निदान शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ.आनंद शर्मा, जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी श्रीमती क्षमा बर्वे, पार्षद कमलेश राठौर, राजेश राठौर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में डॉ.अमीत राजवानी द्वारा 513 हितग्राहियों की चर्मरोग की जांच की तथा उपचार कर उन्हें जरूरी दवाएं शिविर स्थल पर वितरित की गई। 25 कुष्ठ रोगियों को विभाग की ओर से टब, फूटवियर, स्वरक्षा उपचार सामग्री किट तथा जग्गनाथ प्रसाद राठौर की स्मृति में उनके सुपुत्र एन.एम.ए.राजेन्द्र राठौर द्वारा 25 थालियां वितरित की गई। इस अवसर पर फिजियोथैरेपिस्ट  आर.एस.ओड द्वारा तेल-जल पर आधारित उपचार पद्धति का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में एन.एम.ए. के.के.साहू,बी.एल.परमार, कमरूद्दीन अंसारी, राजेन्द्र राठौर, पंकज शर्मा, श्रीमती गायत्री राव, संतोष नायर, सुलामित वसूनिया, शैलेश कुमार, एच.एन.माहेश्वरी द्वारा अपनी सेवाएं दी गई।
   जिला चिकित्सालय सीहोर में सिविल सर्जन डॉ.आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर मरीजों एवं उनके परिजनों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्यामपुर, नसरूल्लागंज, आष्टा, बुदनी व इछावर की अगुवाई में विशेष सफाई अभियान संचालित कर स्वास्थ्य केन्द्रों की साफ-सफाई की गई। जिले सभी हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति में सफाई अभियान संचालित कर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ग्राम आरोग्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर ग्राम सभा स्वस्थ ग्राम तदर्थ समिति सदस्यों के साथ बैठक कर सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया गया तथा स्वच्छता से संबंधित फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।   
              
 ----------------------
स्कूल, कालेज एवं बैंक में लगाया गया रक्तदान जागरूकता शिविर

सीहोर 02  अक्टूबर,2019
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ.आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में जिला ब्लड बैंक ईकाई द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ब्लड बैंक मेडिकल ऑफिसर डॉ.राहिल राठौर ने इस संबंध में जानकारी दी कि ब्लड बैंक ईकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद कालेज, ब्ल्यू बर्ड स्कूल तथा एक्सिस बैंक सीहोर में रक्तदान जागरूकता शिविर आयोजित कर रक्तदान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथा रक्तदान के लिए छात्रों एवं बैंक कर्मियों का प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान की एक  यूनिट से चार जिंदगियां बचाई जा सकती है। डॉ. राहिल राठौर ने रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करें और अपना जीवन अनमोल बनाएं, अपने जन्मदिन, पारिवारिक समारोह, साल गिरह पर रक्तदान कर एक नया स्वरूप् प्रदान करें तथा रक्त के लिए जरूरतमंद हितग्राहियों की सहायता  करें।
Share To:

Post A Comment: