प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों का एक दिवसीय गणित अधिगम किट पर प्रशिक्षण आयोजित

इछावर, 22 अक्टूबर , 2019                     एमपी मीडिया पाइंट

मंगलवार को जनपद शिक्षा केन्द्र इछावर के अंतर्गत  रामनगर,इछावर एवं सेमलीजदीद जनशिक्षा केन्द्र के प्राथमिक विद्यालयों के 49 शिक्षकों को कक्षा 01 एवं 02 के लिए राष्टीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्बारा निर्मित गणित अधिगम किट के कक्षा शिक्षण में उपयोग के तरीकों पर क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल द्बारा प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण के दौरान ही विद्यालयवार एक-एक गणित अधिगम किट तथा मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई ग ई।प्रशिक्षणार्थियों द्बारा किट का उपयोग करते हुए उसके उपयोग करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया । प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों से स्कूल स्तर पर बच्चों के मार्फत करवाने पर जोर दिया गया,ताकि इसका सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। 
इस पूरे कार्यक्रम का समन्वयन संस्थान के प्राचार्य प्रो. नित्यानंद प्रधान कर रहे है। प्रशिक्षण सहा प्राध्यापक गणित अश्विनी कुमार गर्ग एवं सहा प्राध्यपक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान डा धीरेन्द्र भोपाल द्बारा दिया गया । प्रशिक्षण में बीआरसीसी गुलाबसिंह वर्मा ,बीजीसी मधु शर्मा ,मनोज राठौर,राधेश्याम वर्मा एवं जनशिक्षक उपस्थित रहे ।

जानकारी अनुसार प्रशिक्षण के अगले चरण में बुधवार को शा.हायर सेकेण्डरी स्कूल  दीवड़िया,ब्रिजिशनगर एवं गुरूवार को भाऊँखेड़ी वीरपुर डेम के प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को गणित अधिगम किट पर प्रशिक्षण के साथ किट एवं मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई जाएगी ।
Share To:

Post A Comment: