शासकीय भूमि पर दबंगों द्वारा किया अतिक्रमण
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, इछावर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम कालापीपल जागीर में शासकीय भूमि पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रुप से कब्जा कर लिया गया,
ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय जमीन पर जो पैर पसारे गए वह सरासर नियम विरुद्ध, अवैध हैं। यही नहीं कब्जा करते हुए सरकारी कृषि भूमि का कुछ हिस्सा बेचा भी जा चुका है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इसके बाद भी यह लोग हमारे कब्जे की भूमि पर कब्जा करने का लगातार कोशिश कर रहे हैं।
कब्जा करने वालों में रमेश
,इमरतलाल,मनोहर देवकरण,दुर्जनसिंह,नर्मदा प्रसाद,रंजीतसिंह,सुनीताबाई दशरत,जालमसिंह,भगवत राधेश्याम,जसोदा,मांगीलाल सुखराम,रामगोपाल,गेंदालाल धरम सुखराम,आदि शामिल हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।तहसील कार्यालय पहुंच आवेदन देने में नंदकिशोर राधेश्याम,शिवप्रसाद,अमर सिंह,मदनलाल,तुलाराम,प्रेम नारायण,रामसिंह,राधेश्याम देवकरण वर्मा,राजेंद्र घीसीलाल, बंसीलाल,मदनलाल,राजाराम रमेश, आदि शामिल रहे।


Post A Comment: