कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक,
किसानों को बेहतर रबी फसल पैदावारी के लिए सुझाए गए तरीके,
केवीके सेवनिया(इछावर) मे संपन्न हुआ सेमिनार
   
इछावर 16 अक्टूबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
 

सीआरडीई व कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला - सीहोर की 27 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन दिनाॅक 16 अक्टूबर 2019 को कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रक्षेत्र सेवनियाॅ, सीहोर के सभागार में किया गया।
बैठक का शुभारम्भ डाॅ. विजय कुमार, अध्यक्ष, सी आरडीई भोपाल (म.प्र.) की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्यरूप से डाॅ. के एन पाठक, प्रधान वैज्ञानिक, कृषि महाविद्यालय, सीहोर, डाॅ. मनोरंजन मोहंती, प्रधान वैज्ञानिक, आईआईएस एस भोपाल, डाॅ संजय, प्रमुख, दूरदर्षन,रविन्द्र सिंह, सीआईएई. भोपाल,टीडी मौर्य, वरिष्ठ वैज्ञानिक, उद्यानिकी, इछावर, आरके यादव, कार्यक्रम अधिकारी, कु. निक्की चैधरी, नेहरू युवा केन्द्र, भोपाल, राघवेन्द्र सिंह, टीम लीडर, इछावर, राहुल पटेल, असिस्टेन्ट टीम लीडर, इछावर,  परियोजना अधिकारी, अमरेष तिवारी, आईसीडीएस इछावर , केके द्विवेदी, बायफ, इछावर, श्री विजय जाट, इफको, इछावर, प्रगतिषील कृषक, संदीप टोडवाल, प्रमुख (प्रभारी), कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाॅ, प्रगतिषील कृषक व कृषि विज्ञान केन्द्र का समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे। 

     
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में संदीप टोडवाल प्रमुख (प्रभारी), कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाॅ, सीहोर ने केन्द्र की खरीफ 2019 की (विगत 6 माह) प्रगति पर चर्चा करते हुए आयोजित प्रक्षेत्र परीक्षणों,प्रदर्शनों, कृषक व महिला कृषक प्रशिक्षणों, विस्तार कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अन्य विस्तार गतिविधियों अन्तर्गत जैसे - प्रक्षेत्र दिवस, मृदा स्वास्थ्य शिविर, विशेष दिवस, स्वच्छता गतिविधियाॅं, कृषि तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम, गाजरघास उन्मूलन सप्ताह, ग्रामीण सहभागिता अध्ययन, संगोष्ठी, पूर्व प्रशिक्षणार्थी सम्मेलन, रेडियो व दूरदर्शन  वार्ता, डब्लूडीआरए. जागरूकता कार्यक्रम,, सेटेलाईट विलेज, क्लस्टर प्रदर्शन, खरीफ-2019 की प्रगति आदि पर पाॅवर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया।

 प्रस्तावित रबी कार्ययोजना, 2019-20 पर चर्चा करते हुए सदस्यों को अवगत कराया कि केन्द्र प्रक्षेत्र परीक्षण, अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, कृषक व महिला कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम, अन्य विस्तार गतिविधियों अन्तर्गत प्रक्षेत्र दिवस, पशु स्वास्थ्य शिविर, सेटेलाईट विलेज, स्वच्छता अभियान आदि के लक्ष्यों से प्रस्तुतीकरण कर पाॅवर प्वाइंट के माध्यम से दिया। साथ ही साथ आपने कृषि विज्ञान केन्द्र, द्वारा तैयार रबी 2019 -20 की आकस्मिक कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की। 

 कार्यक्रम में डाॅ केएन पाठक प्रधान वैज्ञानिक, कृषि महाविद्यालय, सीहोर ने कहा कि मृदा विज्ञान व मृदा जल संरक्षण को बढावा दिया जावे। साथ ही कृषकों की आय में वृद्धि के लिए प्रचार- प्रसार किया जाना चाहिये।उन्होने कहा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग के प्रति जागरूकता लाये, जल व मृदा संरक्षण के प्रति जागरूकता लायें, सिंचाई जल के समुचित उपयोग हेतु सूक्ष्म सिंचाई विधियों को बढावा दे, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता लायें, उचित बाजार व्यवस्था की जानकारी कृषकों को उपलब्ध करावें, जिससे कृषकों की आय को दोगुना किया जा सके। 
डाॅ. मनोरंजन मोहंती, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय मृदा विज्ञान, संस्थान, भोपाल ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर चर्चा करते हुये मृदा परीक्षण करवाने के लिये जागरूक किया। उन्होने  कहा कि वर्मी कम्पोस्टिंग यूनिट, प्रक्षेत्र अवषेष मे अन्तर बताया। उन्होनें वर्मी कम्पोस्टिंग यूनिट पर तकनीकी ज्ञान दिया। फार्म अवशेष व कम्पोसिंग यूनिट पर भी प्रकाश डाला।
सीटीओसीआईएई, भोपाल, ने कृषि मषीनो पर जागरूकता लाने को कहा। उन्होने सीएफएलडी., प्रक्षेत्र प्रदर्शन, अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी।  कम लागत मूल्य में कृषि मषीनों का उपयोग किस प्रकार किया जावे इस पर चर्चा की।
उन्होने प्रमुख फसले जैसे- धान, गेहॅू, सोयाबीन किस्मो पर भी चर्चा की।
प्रमुख, दूरदर्शन, भोपाल ने कहा कि कृषको में फसल विविधिकरण, फसल चक्र, कम्पोस्टिंग, मृदा परीक्षण आदि दूरदर्शन साथ ही कृषको में जागरूकता लायी। उन्होने दूरदर्शन किवसदैव सहयोगी बताया।

        कार्यक्रम के अन्त में जेके कनौजिया, वैज्ञानिक ने कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर ने पधारे समस्त सम्मानीय सदस्यों का आश्वत किया कि केन्द्र आपके द्वारा दिये गये अमूल्य सुझावों को कार्ययोजना में सम्मिलत कर जिले के कृषकों को लाभान्वित करेगा। कार्यक्रम में उपस्थितवसदस्यों को वैज्ञानिक जेके कनौजिया कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर द्वारा अवगत कराया गया कि जलवायु परिवर्तन को दृष्टिगत रखते हुए कृषि की नवीन कृषि तकनीकों का प्रचार - प्रसार केन्द्र द्वारा जिले के कृषकों हेतु किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment: