साहब! हमारे पट्टे की जमीन पर कब्जे की नीयत से चला रहे रसूकदार बक्खर

इछावर 16 अक्टूबर 2019, एमपी मीडिया पाइंट
बुधवार को ग्राम कालापीपल,लसूड़ियाकांगर ग्राम के गरीब काश्तकार तहसील कार्यालय इछावर पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार आरएस मरावी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार द्वारा हमे 18 वर्ष पहले कृषि भूमि के पट्टे वितरित किए थे जिसपर रसूकदारों ने कब्जे कर लिए थे।
लेकिन गांवों के ही कुछ रसूकदार पुनः हमारे पट्टे की जमीन पर कब्जे की नीयत से बक्खर चलवा रहे हैं और उसका पलेवा कर वहां रबी फसल की बुवाई करा देंगे जिससे स्टाप पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।
अत: प्रशासन हस्तक्षेप कर कब्जे की प्रक्रिया को अविलंब समाप्त कर उक्त जमीन पर हमसे बुवाई कराई जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों मे सुनीता बाई,माधोसिंह,बाबूलाल,देवसिंह,प्रेमनारायण,रामचरण आदि शामिल थे।

Post A Comment: