रीगल टॉकीज का फैसला कल
इन्दौर 06 नवंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट
रीगल टॉकीज की लीज समाप्त होने के बाद से नगर निगम ने कोर्ट के आदेश के बाद रीगल टाकीज पर अपना कब्जा ले लिया, वहीं रीगल टॉकीज प्रबंधक की ओर से रीगल टॉकीज नहीं तोड़े जाने को लेकर स्टे ले लिया था, जिसकी सुनवाई कल 7 नवंबर को होना है। अब यदि रीगल का स्टे खारिज हो जाता है और फैसला नगर निगम के पक्ष में आता है, तो नगर निगम रीगल टाकीज को तोड़ने की कार्रवाई कर सकता है। उल्लेखनीय है कि जब से रीगल टाकीज को बंद करके नगर निगम ने कब्जा लिया है, तभी से रीगल टाकीज पर 10 से 15 कर्मचारी की ड्यूटी लगी है। नगर निगम चाहता है कि स्टे खारिज हो जाये, जिससे नगर निगम रीगल टॉकीज पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों को अन्य जगह ड्यूटी पर लगा सके। नगर निगम को रीगल टॉकीज पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों के वेतन पर दो लाख का खर्चा आ रहा है।

Post A Comment: