सीहोर 07 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर: राजकुमार मंडल, 'महामंत्री' मुख्य कार्य पालन अधिकारी संघ मप्र

देश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव के कथित भतीजे संजय यादव और उसके दोस्त अंकित मुद्गल  द्वारा श्योपुर जिले की जनपद पंचायत विजयपुर के सीईओ जोशुआ पीटर को मारने की धमकी देने एवं गाली गलौज करने के विरोध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ मध्य प्रदेश के आह्वान पर आज सीहोर जिले के समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और वीडीओ ने 2 दिन काम बंद कर प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर अजय गुप्ता को संबंधितो पर कड़ी कार्यवाही करने एवं जनपद पंचायतो के सीईओ को सुरक्षा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

आपको बता दें कि कल पशुपालन मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय यादव व उसके दोस्त अंकित मुद्गल ने फोन पर श्योपुर जिले की जनपद पंचायत विजयपुर के सीईओ जोशुआ पीटर को जान से मारने की धमकी दी एवं गाली-गलौच की थी जिसका ऑडियो वायरल हुआ है सीईओ ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई है।


Share To:

Post A Comment: