नौ महिने में उखड़़ी बड़ियाखेड़ी की सीसी रोड,
शिवसेना ने जताया आक्रोश,
तत्काल मरम्मत की मांग

सीहोर 06 नवंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट

सीहोर शहर के बड़ियाखेड़ी क्षेत्र में नौ माह पूर्व बनाया गया सीमेंट रोड उखड़ गया। जिसको लेकर शिवसेना ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंच आक्रोश जताया।

शिवसेना युवासेना जिलाध्यक्ष सुनील राय के नेतृत्व में शिवसैनिकों और रहवासियों ने सीएमओ संदीप श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। 

युवासेना जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा की नगर पालिका के द्वारा नौ महिने पहले नागरिकों की मांग पर अंतिम राय के मकान से लुर्दमाता स्कूल तक सीसी रोड का निर्माण किया गया था। अल्प समय में ही सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि, नवीन कॉलोनी में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है जिस कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि  नागरिकों के द्वारा नगर पालिका को पूरा टेक्स दिया गया है। बावजूद इस के अबतक बिजली के खंभे नहीं लगाए गए है। शिवसेना ने घटिया सड़क बनाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाहीं करने और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने सहित कॉलोनी में बिजली के खंभे लगाने की मांग की है।
Share To:

Post A Comment: