अब पुलिस ने पकड़े अवैध परिवहन करते दो डंपर

इछावर 14 नवंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
मंगलवार को राजस्व विभाग ने नसरुल्लागंज-इछावर हाईवे से अवैध परिवहन करते दो डंपर को जप्त किए थे इसके बाद अब गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे इछावर थाना प्रभारी अरविन्द कुमरे द्वारा इछावर मंडी के पास नसरुल्लागंज की ओर से आते हुए अवैध रेत के दो डंपर MP 04HE3117 एव MP09HH1590 को पकड़ा। खनिज विभाग से संबंधित रॉयल्टी मांगने पर दोनों डंपर के चालकों के पास रॉयल्टी नहीं थी। और ओवर लोड भी पाये गए।
नसरुल्लागंज से आ रहे थे। दोनों डंपरो को थाने में खड़ा कर लिया गया। डंपरों की जब्ती का उक्त मामला इछावर पुलिस द्वारा माइनिंग अधिकारी को सौंप दिया गया हैं।
उल्लेखनीय है कि नसरुल्लागंज-इछावर हाईवे पर प्रतिदिन रेत के अोवरलोड डम्पर अवैध परिवहन करते गुजरते हैं इनमे से कई डम्पर चालकों के पास रायल्टी तक नहीं होती। नर्मदा तट से अवैध रेत को लोड कर यह वाहन नसरुल्लागंज,लाड़कुई से बचकर कैसे इछावर पहुंच जाते हैं यह सबसे बड़ी बात है। सूत्र बताते हैं कि रेत माफियाओं की नीचे से लेकर ऊपर तक की सेंटिंग के जरिए ऐसा होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि जब चेकिंग होती है तब प्रशासनिक अमले के मौजूदगी की खबर जंगल मे आग की तरह फैल जात है और कई डम्पर अपनी दिशा बदल कर गांवों की तरफ मुड़ जाते हैं और बचकर भाग नोकलने मे सफल रहते हैं। गुराड़ी,फांगिया,ब्रिजिशनगर,मुवाड़ा,सेवनिया,पांगरा,मोगरा आदि गांवों की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी रोड इन डम्परों का निवाला बन चुकी है।

Post A Comment: