बोर भाजी आंवला-उठो देव सांवला

इछावर, 08 नवंबर,                                     2019 एमपी मीडिया पाइंट 

शुक्रवार को रात सूर्यास्त के बाद देव उठनी ग्यारस का पर्व धार्मिक उत्साह से मनाया नगर के घरों मे गन्ने का मंडप बनाकर विधि-विधान से पूजा की गई बोर भाजी आंवल के प्रसाद अर्पित किए गए,वही सुलसी-सालीग्राम विवाह भी सम्पन्न कराया गया। तत्पश्चात छोटी दीपावली मनाते हुए फटाके-आतिशबाजी का दौर शुरु हो गया। देवताओं के भी चातुर्यमास का समापन हो गया। इसी के साथ अब आगामी दिनों मे मांगलिक कार्य शुरु हो सकेंगे।
Share To:

Post A Comment: