पीएससी चयनित सहायक प्राध्यापक संघ के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज 25  सितम्बर को पीएससी ऑफिस, इंदौर जाकर सचिव श्रीमती रेनु पंत को शीध्र नियुक्ति के लिए  ज्ञापन सौंपा। पीएससी चयनितों ने आरोप लगाया की शासन हमारी नियुक्ति करने में  टालमटोल हमें प्रताड़ित कर रही है। जिससे हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है ये संविधान का भी अपमान है ।पीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास करने के बाद भी सहायक प्राध्यापकों को इस प्रकार दर-दर की ठोकरें खाना पड़ रही है। तो इससे शिक्षा के प्रति छात्रों का मनोबल कैसे बढ़  सकता है। ज्ञात होवे कि यह पीएससी चयनित  महू से "संविधान रक्षा यात्रा" निकाल रहे हैं जिसमें लगभग 2000 पीएससी चयनित शामिल  हुए हैं आज इन्होंने सचिव श्रीमती रेनू पंत जी से मांग की कि वे  शासन को ध्यानाकर्षण पत्र लिखकर शीघ्र नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त करवाएं।आज पैदल रैली इन्दौर से निकलकर देवास में प्रवेश करेगी और रास्ते में मिली भिक्षा से भोजन करेन्गे।पीएससी चयनित सहायक प्राध्यापको की संविधान रक्षा यात्रा का डकाच्या व मान्गलिया के ग्रामीणों ने स्वागत किया।मनावर से भी सहायक अघ्यापक  पद पर चयनित प्रियंका गेहलोत गुलाटी,भारती जमरा जिराबाद ,दिव्या पिता राधेश्याम सेप्टा लुन्हेरा सड़क  आज अध्यापक का समूह पैदल देवास पहुच गया है

Share To:

Post A Comment: