एक दिन के अंतराल बाद हाईवे पर अतिक्रमणविरोधी मुहिम पुनः शुरु
इछावर 05 नवंबर, 2019 एमपी मीडिया पाइंट
शनिवार को शुरु हुई अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की मुहिम एक दिन का गेप देकर मंगलवार से फिर शुरु की गई।
तहसीलदार आरएस मरावी,थाना टीआई अरविंद कुमरे,सीएमओ नरेंद्र चौहान, नायब तहसीलदार पूर्णिमा शर्मा की उपस्थिति मे प्रशासन ,पुलिस विभाग और नगर परिषद के संयुक्त अमले ने इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे से बैनर,पोस्टर,दुकानों के सामने रखे सामान,टीनशेड आदि हटवाए।सीएमओ नरेन्द्र चौहान ने बताया की पूरी कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।

Post A Comment: