आखिरकार हटा अवैध मार्ग, चार माह से आमने-सामने थे दो पक्ष, पीड़ित किसानों ने जनसुनवाई मे लगाई थी गुहार,
प्रशासन ने तहस-नहस किया खेत मे बने रास्ते के अवैध निर्माण को, इछावर तहसील के ग्राम झालकी का मामला,
इछावर, 05 नवंबर 2019 एमपी मीडिया पाइंट
गत 23 जून को तहसील के ग्राम झालकी मे कुछ लोगों द्वारा किसान के खेत मे कब्जा कर रातों-रात रास्ता बना दिया गया था जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे और तब दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।
इसके बाद तहसीलदार आरएस मरावी ने मामले को संज्ञान मे लेकर जांच उपरांत 28 जून को प्रकरण क्रमांक 100/रीडर-1/2019 से रीडर को आदेशित किया था कि पुलिस के सहयोग से उक्त कब्जे पत्थर आदि को हटवाएं लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका था।
जिसपर चार माह बाद एसडीएम प्रगति वर्मा ने एक्शन लेते हुए मंगलवार को पुलिस विभाग की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। अमले के साथ एसडीएम प्रगति वर्मा,तहसीलदार आरएस मरावी,थाना टीआई अरविंद कुमरे, पूर्णिमा शर्मा पूरे समय मौके पर मौजूद रहे।
ज्ञात रहे अतिक्रमणकर्ताओ़ अरविंद,नेपाल,तेजसिंह,मनीष,शेरसिंह,कैलाश,मानसिंह,संतोष आदि को पहले तहसीलदार ने तलब भी किया था।गौरतलब है कि खेत मे अवैध रास्ता निर्माण को लेकर पिछले चार माह से दोनों पक्ष आमने-सामने थे।


Post A Comment: