भाऊँखेड़ी मे शांति समिति की बैठक आयोजित

भाऊँखेड़ी(इछावर) 04 नवंबर, 2019             एमपी मीडिया पाइंट 

शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा ग्राम भाऊँखेड़ी मे मंगलवार को बैठक आयोजित की गई जिसमे जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
एसडीएम प्रगति वर्मा,तहसीलदार आरएस मरावी ने ग्रामीणों से ना केवल गांव की समस्याएं सुनी बल्कि संबंधित विभाग के कर्मचारी को निदान के लिए मौखिक निर्देश भी जारी किए। एसडीएम ने कहा कि आने वाले सभी त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं और हर अवैध गतिविधियों से प्रशासन को अवगत कराते रहें। 

            इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे            
इछावर थाना टीआई ने कहा कि ग्रामीण सतर्कता के साथ अपने त्योहार मनाए। पानी वाले जोखिमों से बच्चों को दूर रखें। गांव मे संदिग्ध घूम रहे व्यक्ति को देख पुलिस को फोन कर सूचित करें।
पंचायत भवन मे आयोजित शांति समिति की बैठक मे गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इछावर  तहसील के ग्राम कुड़ी मे भी मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
Share To:

Post A Comment: