सीहोर 12 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
जीवनभर पिता को अपनी सेवाओं से पुत्र का अहसास नहीं होने देने वाली दो बेटियों ने मंगलवार को मार्मिक माहौल के दौरान अपने पिता का अंतिम संस्कार करते हुए अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम बार भी पुत्र का फर्ज अदा किया।बेटियों ने बेटे के रुप मे अपना फर्ज निभाते हुए अपने पिता का अंतिम संस्कार किया मुक्तिधाम पहुंच कर उन्हें मुखाग्नि देते हुए अंतिम संस्कार के सभी क्रियाकर्म को भी पूर्ण किया।
शहर के व्यवसाई अशोक जैन की दो बेटियां थीं। दोनो बेटियों की उन्होंने शादी भी कर दी थी, अशोक जैन का कोई पुत्र नही था, अशोक जैन की मृत्यु उपरांत अंतिम संस्कार कौन करेगा इस बात पर चर्चा शुरू हो गई अशोक जैन की दोनो बेटियों की शादी हो गई थी बेटियों को जब इस बात का पता चला तो बिना देरी किये दोनो पुत्रियों मेघा जैन और शिखा जैन ने निर्णय लेते हुए अपने पिता अशोक जैन का आन्तिम संस्कार करने की बात कही और अंतिम संस्कार के सभी क्रियाकर्म किए। दोनो पुत्रियों ने पिंडदान से लेकर मुखाग्नि देने की रस्म को निभाया पुत्रियों के इस साहसिक कार्य की समस्त नगर में सराहना की जा रही है।


Post A Comment: