उपचार के दौरान हमीदिया अस्पताल भोपाल मे महिला की मौत,

परिजनों ने ससुराल वालों को बताया मौत का जिम्मेदार 

इछावर 04 नवंबर, 2019                               एमपी मीडिया पाइंट 

शनिवार को इछावर तहसील के गांव खेरी की एक महिला को गंभीर हालत मे इछावर अस्पताल लाया गया था। फिर उसे सीहोर और बाद मे हमीदिया चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। वही से पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को खेरी इछावर लाया जा रहा है।
जानकारी अनुसार 35 वर्षीय महिला ढाबलामाता निवासी भेरूसिंह की पुत्री 35 वर्षीय धनियांबाई की शादी लगभग नो वर्ष पूर्व खेरी गांव निवासी संतोष के साथ हुई थी। मृतक धनियांबाई के तीन बच्चे भी है।  धनियाबाई के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में की मांग कर रहे थे। उक्त मांग को पूरा न करने पर वे धनियांबाई  को मारते पीटते थे। परिजनों का कहना है, की उसे बहुत परेशान करते थे।
परिजनों का आरोप हैं की धनिया बाई की मौत का कारण उसके ससुराल वाले है। 
धनियाबाई के परिजन दसरथसिंह,सजनसिंह का कहना है धनियाबाई को उसके ससुराल वालों ने जहर खिलाकर या अन्य तरीका अपनाकर मारा हैं, परिजनों ने बताया कि हमारे द्वारा इच्छावर थाने में रिपोर्ट कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद खेरी इछावर लाया गया।उधर मृतक धनिया बाई की मौत को लेकर फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पाई कि मामला हत्या का, या आत्महत्या का है!!क्योंकि सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। 

मर्ग डायरी  प्राप्त होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
                                         अरविन्द कुमरे
                                     थाना प्रभारी इछावर

Share To:

Post A Comment: