डेढ़ वर्ष से गुमशुदा व्यक्ति को 30 मिनट ढूंढ निकाला इछावर पुलिस ने,
दीवड़िया गांव मे मिला महाराष्ट्र का गुमा व्यक्ति 

इछावर  07 नवंबर, 2019                             एमपी मीडिया पाइंट
महाराष्ट्र से डेढ़ वर्ष पहले गुम हुए व्यक्ति को इछावर पुलिस ने मात्र 30 मिनट मे खोज निकाला।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 29 वर्षीय अप्पा उर्फ अविनाश पिता लक्षमण शिंदे निवासी अांदोरा,जिला उष्माना महाराष्ट्र घर से डेढ़ वर्ष पूर्व अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई।

महाराष्ट्र पुलिस ने भी अभिनाश को काफी खोजा लेकिन डेढ़ वर्ष तक कोई पता नहीं चल पाया।
अविनाश के गुमशुदगी की रिपोर्ट कल भोपाल डीआईजी को की गई जिसमे इछावर पुलिस ने पड़ताल करते हुए ग्राम दीवड़िया पहुंची जहां अप्पा उर्फ अविनाश रमेश पटेल के खेत पर कर्मचारी के रुप मे काम करते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा अप्पा को इछावर थाने लाया गया। 
पुलिस के खोजबीन दस्ते मे टीआई अरविंद कुमरे,सुरेखा पंवार,चरणसिंह,देवराज दांगी शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि, गुमशुदगी का कारण अविनाश का मंदबुद्धि होना भी हो सकता है।
Share To:

Post A Comment: