एटीएम काउंटर का फर्श ब्लड से सना


इछावर  08 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर के नादान रोड स्थित यूबीआई एटीएम काउंटर का फर्श अलसुबह से ब्लड से सना पाया गया। एटीएम मे ब्लड देख नागरिक चकरा गए। काउंटर के आसपास नागरिकों का जमावड़ा लग गया। किसी घटना की आशंका से लोगों ने मीडिया को सूचना दी। मौके पर पहुंच जब गहराई से स्थल पर निरीक्षण किया गया तो नजदीक ही किसी पशु का सींग पड़ा हुआ दिखाई दिया।
तब कहीं लोगों को तसल्ली हुई कि, कोई आवारा पशु काउंटर मे घुसा होगा और घुसने मे उसका सींग टूट गया होगा!  इसी वजह से उसी का ब्लड किसी निकलकर फैल गया होगा। बाद मे सजग नागरिकों ने गाय को ट्रेस भी कर लिया और उसका इलाज भी शुरु कर दिया।
Share To:

Post A Comment: