बैठक के दौरान प्रशासन ने की शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील

इछावर: बुधवार को जनपद सभाकक्ष मे आयोजित की गई शांति समिति की बैठक 

इछावर  06 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पॉइंट

इछावर जनपद के सभा कक्ष में अयोध्या मामले को लेकर बुधवार की शाम शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में शासन की ओर से एसडीएम प्रगति वर्मा,थाना प्रभारी अरविन्द कुमरे, तहसीलदार आरएस मरावी, सीएमओ नरेंद्र चौहान,नायब तहसीलदार पुर्णिमा शर्मा,हरभजनसिंह मेवाड़ा आदि मौजूद रहे। 


एसडीएम प्रगति वर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अयोध्या मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, इस पर हमसभी को एकजुट रहना है। किसी राजनीतिक दल के बहकावे में हरगिज नहीं आना है। सभी जगह हम सबको निगरानी भी करनी है। लोगों ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यहां हमसब आपसी भाई चारे के साथ रहते आ रहे हैं और आगे भी इसी तरह रहेंगे। वही थाना प्रभारी अरविन्द कुमरे ने बैठक बताया कि सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप,फेसबुक आदि पर  किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट ना डालें। इस अवसर पर कमलसिंह खींची,नवीन मिश्रा, ब्रजेंद्र तिवारी,कमलेश राठौड़,सुनील चांडक,भागीरथ अहिरवार,मोहम्मद शब्बीर,अनीश कुरैशी,अजय खोकर,राहुल वर्मा, आदि मुख्य रुप से मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: