बैठक के दौरान प्रशासन ने की शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील

शिवराजसिंह राजपूत, इछावर
 08 नवंबर 2019,एमपी मीडिया पॉइंट

बिलकिसगंज थाना  में अयोध्या मामले को लेकर गुरुवार की शाम शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में एसडीओपी एसएन चौधरी,थाना प्रभारी केजी शुक्ला, मोहन धुर्वे,आदि मौजूद रहे। 

                   पब्लिक ओपिनियन 
बिलकिसगंज थाना प्रभारी के जी शुक्ला ने  लोगों ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यहां हम सब आपसी भाई चारे के साथ रहते आ रहे हैं और आगे भी इसी तरह रहेंगे। वही शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप,फेसबुक आदि पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट ना डालें। इस अवसर पर पिंटू वर्मा,राधेश्याम मेवाडा, लखन गोर,रशीद खान,नईम खान,इकबाल सरपंच,आदि मुख्य रुप से मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: