सीहोर 08 नवंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट
शाजापुर सीहोर जिले की सीमा पर स्थित पार्वती अजनाल नदी संगम सिद्ध तीर्थ स्थल देहरी घाट से पहली बार मां पार्वती की सम्पूर्ण परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया। सिद्ध तीर्थ पर कल गुरूवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिक्रमा यात्रा का समापन संगम स्थान चम्बल से पार्वती उदगम स्थल सिद्धिकगंज मदरधा डैम होती हुई देहरी घाट पर होगा। परिक्रमा यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुगण लगभग 40 दिन में 1 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
परिक्रमा यात्रा शुभारंभ से पूर्व माता मंदिर समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बैस, सचिव मुरलीधर शर्मा, वरिष्ठ युवा समाजसेवी सुनील मेवाड़ा ने विधिवत पुनित स्थली पर स्थित त्रिदेवी वैष्णव देवी स्वरूपा त्रिदेव भैरव मन्दिर,पंचमुखी हनुमान मन्दिर, शिवमन्दिर, सीताराम दरबार ,नवग्रह मन्दिर में पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और अतिथियों को ग्राम बमुलिया मुच्छाली के युवा समाजसेवी श्री मेवाड़ा ने बताया की नमामि देवी पार्वती देहरी घाँट पर भविष्य पुराण के उल्लेखानुसार माँ पार्वती ने तपस्या की थी एवं श्रवणकुमार ने भी अपने माता पिता के साथ यात्रा करते समय एक रात देहरी घाट स्थल पर विश्राम किया था। उन्होने कहा की पार्वती अजनाल नदी संगम स्थिल पर प्रदेश में एक मात्र यह सिद्ध तीर्थ स्थल है।प्रमुख सदस्य अजब सिंह पूर्व सरपंच सुखलिया, मांगीलाल पटेल खरपा, अरविंद सरपंच बमुलिया, रायसिंह पायलेट बमुलिया, मोती सिंह मेवाड़ा, मनोहर दरबार, रमेश परमार , धरम सरपंच कराडिय़ा ने पार्वती परिक्रमा पर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत कर माता पार्वती और भगवान शिव के चित्र युक्त ध्वज प्रदान किया।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान शिव पार्वती की स्तृति की जाएगी और यात्रा के द्वारा जितने भी तीर्थ स्थल मिलेंगे वह पर भगवान के चित्र अर्पित कर पूजा अर्चना करेंगे। यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान टिल्यखेड़ी के सूरज सिंह, विक्रम , पप्पु सिंह, दशरथ सिंह बमुलिया, द्वारकाप्रसाद सरपंच सुखलिया, विधायक प्रतिनिधि कालापीपल हुकुम सिंह पठारीया पिंटू मेवाड़ा, महेश मेवाड़ा, भागमल मेवाड़ा, एवं समस्त बमुलिया टिल्यखेड़ी ग्राम के भक्तजन मौजूद रहे।


Post A Comment: