कांकरखेड़ा गांव मे एक सप्ताह से ब्लेक आऊट

इछावर 18 दिसंबर, 2019 एमपी मीडिया पाइंट
तहसील के ग्राम कांकरखेड़ा मे पिछले एक सप्ताह से ब्लेक आऊट की स्थिति बनी हुई है। लाईट नहीं होने की वजह से ग्रामीणों का सामान्य जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
इछावर तहसील के ग्राम कांकरखेड़ा मे लाईट नहीं रहने के कारण काफी परेशान हैं।ग्राम कांकरखेड़ा निवासी नारायण सिंह वर्मा, दुर्गाप्रसाद वर्मा,राजेन्द्र वर्मा,राकेश वर्मा,मनोज वर्मा,जितेन्द्र चंद्रवंशी,मिश्रीलाल,बाबूलाल,ठाकुर प्रसाद वर्मा आदि ने बताया कि गांव मे तीन ट्रांसफॉर्मर हैं जिनमें से दो ट्रांसफॉर्मरों से विद्युत प्रदाय किया जाता था। दोनों ही ट्रांसफॉर्मर किन्हीं कारणों से जल गए। विद्युत कंपनी के कर्मचारी उन्हें उठाकर तो ले गए लेकिन दूसरा ट्रांसफॉर्मर नहीं रख पाए इसी वजह से गांव मे लाईट नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि लाईट नहीं रहने के कारण वह काफी परेशान हैं। आटा-चक्की बंद है और गेहूं पिसवाने उन्हें भाऊँखेड़ी गांव जाना पड़ रहा है। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे। ग्रामीण बताते हैं कि विद्युत कंपनी के अधिकारियों को लाईट की समस्या से अवगत कराया लेकिन उन्होंने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। गांव वाले परेशान हैं कि आखिर अब कहां जाएं। सबसे बड़ी बात यह है कि गांव के विद्युत उपभोक्ताओं पर कोई बकाया बिल नहीं है फिर भी एक सप्ताह से लाईट गुल है।

Post A Comment: