अर्द्धसत्र में नए प्रोफेसर के  आने से छात्र हुए नाराज,
धरने पर घंटों बैठे रहे विद्यार्थी

इछावर 18 दिसंबर, 2019                           एमपी मीडिया पाइंट

शासकीय स्नातक महाविद्यालय इछावर में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर धर्मेंद्र खेरवार के स्थान पर नई नियुक्ति की गई इससे छात्र-छात्राएं नाराज हो गए और बुधवार को उनके द्वारा  महाविद्यालय की समस्त कक्षाओं का अनिश्चितकाल के लिए बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।

विरोध स्वरुप समस्त छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के बाहर आकर बीच रास्ते में बैठ गए और मांग करने लगे कि पुनः राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर धर्मेंद्र खेरवार को यह सत्र पूरा होने तक वापस बुलाया जाए जब तक नहीं बुलाया जाएगा छात्र-छात्राएं कक्षाओं का बहिष्कार करते रहेंगे।

इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य के बार-बार समझाईश देने के बावजूद भी छात्र अपनी मांग पर डटे रहें और आगे भी उन्होंने डटे रहने का निर्णय लिया।बुधवार को विद्यार्थी कालेज के सामने घंटों बैठे रहे। विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं में से एक छात्र प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ से मुलाकात की जिसमें  बीए द्वितीय वर्ष  के छात्र जगदीश  परमार , हृदेश वर्मा , प्रीति वर्मा , निकिता नागर , पिंकी नायक , बी ए तृतीय वर्ष नगीना चौहान ,राधा वर्मा , बी ए प्रथम वर्ष , बनारस  धनवाल,  रूपेश मालवीय ,  संध्या लोधी , उर्मिला लोधी ,  आदि छात्र छात्र प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए जो अपनी बात महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ के सामने प्रस्तुत की।
 इस मौके पर डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के बाहर खड़े रहे शांति से अपना विरोध जताते रहे।
Share To:

Post A Comment: