पवन जायसवाल हत्या काण्ड का पर्दाफाश,
चचेरे भाई ने की भाई की हत्या,

इछावर के फांगिया जोड़ समीप जंगल मे मिला था नरकंकाल

आष्टा 23 दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट

12 नवंबर को फरियादी लखनसिह जायसवाल पिता भैरूसिह उम्र 45 साल निवासी मेवाडा कालोनी ने थाना आष्टा आकर रिपोर्ट कराई कि मै 11 नवंबर 2019 को ठेला लेकर गल्ला मंडी आ गया था जब शाम को घर गया तो देखा कि मेरा छोटा लडका पवन घर पर नही था मेने मेरे बडे लडके लोकेन्द्र से पूछा तो वह बोला पापा पवन शाम 04 बजे घर से दोस्त के घर जाने का बोल कर कही चला गया है साथ मे अपनी नई मोटर साईकल एचएफ डिलक्स व विवो कम्पनी का मोबाइल जिसमे एयरटेल कि सिम लगी है जिस पर मेने फोन लगाया फोन बंद आया फिर मे आसपास तलाश किया नही मिला । जिसकी तलाश मेने रिश्तेदारों व परिवार के लोगो मे किया तो भी पता नही चला। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर कही ले गया है की रिपोर्ट पर थाना आष्टा मे अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया।


 इस दौरान इछावर थाना क्षेत्र मे फांगिया जोड़ समीप जंगल मे 12 नवंबर को एक नरकंकाल मिला था। जिस पर आसपास के क्षेत्र मे भय का वातावरण व्याप्त हो गया था।  जिस पर थाना इच्छावर मे मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया। जिस पर थाना आष्टा मे अपह्त बालक पवन के परिजनो ने उस नरककाल के पास पड़े कपड़ों एवं वस्तुओ से उसे अपने अपह्त बालक पवन के रुप मे किया। जिस पर थाना आष्टा मे हत्या एव अपहरण की धाराओ के अन्तर्गत मृतक पवन के कातिलो के तलाश पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर शशेन्द्र चौहान द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव के मार्गदर्शन मे एवं एसडीओपी आष्टा के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई जिसमे थाना प्रभारी आष्टा सुश्री अरूणा सिह उनि अविनाश भोपले,उनि उपेन्द्र पाराशर, आरक्षज अमित, शैलेन्द्र,जितेन्द्र,सुशील साल्वे ,शैलेन्द्र राजपूत को शामिल किया गया।

 घटना दिनाक से सीहोर पुलिस मृतक पवन के मोबाईल,एवं बाइक व आरोपी की तलाश कर रही थी। आष्टा पुलिस द्वारा अनुसंधान मे मृतक के परिजनो से पुछताछ किया जिनसे कोई विशेष जानकारी प्राप्त नही हो रही थी। सुत्रो से पता चला कि मृतक पवन जायसवाल का एक चचेरा भाई जो गुजरात मे रहता है। उसकी भुमिका संदिग्ध थी एवं पूर्व मे भी उसके ऊपर आपराधिक प्रकरण कायम है, मृतक पवन जायसवाल के चचेरे भाई शुभम जायसवाल की तस्दीक हेतु आष्टा पुलिस ने एक टीम गुजरात रवाना किया जहा से पता चला कि मृतक पवन जायसवाल का चचेरा भाई अपने घर आष्टा आ गया है।

 मुखबिर की सूचना पर दिनाक 20 दिसंबर को दबिश दे कर मृतक पवन के चचेरे भाई शुभम जायसवाल पिता गजराज सिह जायसवाल उम्र 22 साल निवासी इन्द्रा कालोनी से पुलिस द्वारा पुछताछ किया जिसने बताया कि मृतक पवन जायसवाल की हत्या का षडयन्त्र उसके चाचा के लडके शुभम एव अन्य भाई (नाबालिक) ने मिल कर की । दोनो मृतक पवन जायसवाल की हरकतो के कारण काफी परेशान थे। जिसके चलते दोनो भाईयो ने मिल कर पवन जायसवाल की हत्या कर घटना को अन्जाम दिया। आष्टा पुलिस द्वारा मृतक पवन जायसवाल की गुम मोटर साईकल एव मोबाईल को भी आरोपियों  से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई। 
गिरफ्तार आरोपी में शुभम जायसवाल पिता गजराजसिंह जायसवाल, उम्र 22 साल निवासी इन्द्रा कालोनी आष्टा।

अति.पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी आष्टा वीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व मे थाना प्रभारी आष्टा सुश्री अरूणा सिंह, उनि अविनाश भोपले,उनि उपेन्द्र पाराशऱ,अमित, शैलेन्द्र, जितेन्द्र,सचिन,शैतान, शिवराज,शैलेन्द्र राजपूत, सुशील साल्वे एवं सायबर सेल सी का सराहनीय योगदान रहा। सीहोर एसपी द्वारा आष्टा थाना को पुरस्कार  देने की घोषणा की गई है।
Share To:

Post A Comment: