चाणक्यपुरी युथ क्लब ने की टाउन हाल और घाट की साफ-सफाई


सीहोर 22 दिसंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
रविवार को चाणक्यपुरी युथ क्लब के सदस्यों ने शहर के टाउन हाल, मृर्ति विसर्जन घाट और पीहू-पीहू पार्क आदि की साफ-सफाई की। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने बताया कि विगत कई दिनों से शहर के चाणक्यपुरी युथ क्लब के तत्वाधान में हर रविवार को भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार सुबह शहर के बस स्टैंड के समीपस्थ टाउन हाल, पीहू-पीहू पार्क और मूर्ति विसर्जन घाट की साफ-सफाई की और क्षेत्रवासियों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रवीण तिवारी अंगद शर्मा राजीव चौहान केवी वर्मा हरीश जोशी दीपक पुरोहित शुभम राठौर उमेश परमार प्रखर प्रखर तिवारी प्रदीप आहूजा जगदीश देशमुख महेश नाथ जितेन नागर आनंद तिवारी भूपेंद्र राठौर विजय त्यागी बंसीलाल महेश्वरी विपिन पोरवाल उमेश लोकेश नामदेव हरीश सीठा चंद शेखर थासनिया विनोद सानिया देवकरण वर्मा धर्मेंद्र धनगर नितेश सिंह विजय खेतवाल गोपाल शुक्ला प्रमोद पांडे राजेश भावसार दीपक पुरोहित रघुवीर सिंह चौहान अंगद शर्मा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post A Comment: