अतिक्रमणों के अड्डे पर प्रशासन पहुंचा,
वार्ड-12 मे छुटपुट कार्रवाई से शुरुआत
इछावर 27 दिसंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
शुक्रवार को आखिरकार प्रशासनिक अमला इछावर के उस क्षेत्र मे पहुंच ही गया जिसे नगर मे अतिक्रमणों का अड्डा कहा जाता है। झोपड़ीयां तोड़कर तालाब की नहर को कब्जामुक्त किया गया।
दशहरा मैदान से लगी इंदिरा कालोनी मे कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अवैध झोपड़ियां व मकानों के सामने बागड़ को जेसीबी मशीन से तहस-नहस किया। मकानों के अवैध निर्माण मे प्रयुक्त होने वाली रेत भी जब्त की गई। नागरिक विनोद बागरी ने बताया कि हमे पहले सूचित किया होता तो हम अतिक्रमण हटा लेते जिससे नुकसान नहीं होता।
गौरतलब है कि
दो दिन पूर्व तहसील के ग्राम बोरदीकलां मे एक प्राइवेट स्कूल की बिल्डिंग को तोड़ा गया था। इछावर नगर मे अतिक्रमण के खिलाफ शुरु हुई आज की मुहिम से अतिक्रमणकारी सक्ते मे आ गए हैं। शासन की कई एकड़ जमीन पर लोगों के अवैध कब्जे वर्षों से बरकरार हैं जिनमें से बकायदा प्लाट काटकर बेचे भी गए। इछावर का वार्ड-12 को अतिक्रमणों का अड्डा भी कहा जाता है।गौरतलब है कि


Post A Comment: