निजि स्कूल की अवैध बिल्डिंग जमीदोज़,
भारी पुलिसबल और अधिकारियों की मौजूदगी मे प्रशासन ने दिया कार्रवाई को अंजाम,
अगली कार्रवाइयों की तैयारी मे जुटा प्रशासन...

इछावर 25 दिसंबर,2019                           एमपी मीडिया पाइंट  

इछावर तहसील के ग्राम बोरदीकला मे एक निजि स्कूल की अवैध बिल्डिंग को तोड़ने मे प्रशासन को दो दिन का समय और विभिन्न दबाव को झेलना पड़ा।


नसरुल्लागंज इछावर हाईवे के बीच ग्राम बोरदी कला में बने ज्ञान गंगा मंदिर हाई स्कूल के भवन को बुधवार  को प्रशासनिक अमले ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
 एसडीएम के आदेश पर राजस्व अमला इछावर बिलकिसगंज गोपालपुर नसरुल्लागंज बुधनी थाने के पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंचा। बता दे कि मंगलवार को भी  स्कूल तोड़ने के लिए प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा था लेकिन ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के अमले को वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया था.

            इछावर  एसडीएम प्रगति वर्मा

बुधवार को करीब  11:00 बजे जेसीबी ने भवन तोड़ना शुरू किया तो ग्रामीणों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन समझाइश से बिल्डिंग को जेसीबी ने 4 घंटे में पूरा भवन तहस-नहस कर दिया। करीब 16 कक्ष, टीनशेड और बच्चों के लिए खेल का मैदान था। कार्रवाई के बाद यह पूरा विद्यालय खंडहर में तब्दील हो गया है।
सरकारी जमीन पर बनी थी बिल्डिंग: पिछले 18 साल से ज्ञान गंगा मंदिर हाई  स्कूल बोरदी कला में संचालित किया जा रहा है, जो नसरुल्लागंज सिहोर रोड ग्राम बोरदी कला में स्थापित था। 
इस स्कूल का भवन सरकारी जमीन पर बनाया गया था।
कार्रवाई के दौरान,सिहोर एडीएम आदित्य कुमार जैन, इछावर एसडीएम प्रगति वर्मा, इछावर तहसीलदार आर एस मरावी,सिहोर तहसीलदार जिया फातिमा,एसडीओपी बुधनी एसएस चौहान,इछावर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, गोपालपुर थाना प्रभारी उषा मरावी, बिलकिसगंज थाना प्रभारी के जी शुक्ला,आदि पुलिस प्रशासन एवं राजस्व के साथदर्जनों से अधिक पुलिसकर्मी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
Share To:

Post A Comment: