खबर का असर,
छंटा अंधकार, रोशन हुए दो गांव
भाऊँखेड़ी 21दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

तहसील के दो गांव कांकरखेड़ा और भाऊँखेड़ी मे ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से अंधकार छाया हुआ था, जिसकी खबर कल 21 दिसंबर को एमपी मीडिया पाइंट ने प्रमुखता के साथ शाया की थी।

शनिवार को विद्युत कंपनी के कर्मचारी दोनों गांव पहुंचे और खराब ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर गए। ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने से दोनों गांवों के लोगों को अंधकार से छुटकारा मिल गया। दोनों गांव रोशन हो गए,अब ग्रामीण खुश नज़र आ रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: