एमपी मीडिया पाइंट 

वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा। भारतीय समयानुसार प्रात: 8 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ग्रहण चाहे सूर्य का हो या चंद्र का अपना प्रभाव वह सभी राशियों पर छोड़ता है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा बता रहे हैं कि इन राशि के जातकों पर ऐसा होगा प्रभाव।

मेष: अपमान होने की संभावना है।
वृष: शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है।
मिथुन: जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह: आज आपको किसी चीज़ की चिंता हो सकती है।
कन्या: आज ग्रहण के प्रभाव से स्थिति कष्टदायक हो सकती है।
तुला: धनलाभ होने की प्रबल संभावना है।
वृश्चिक: वित्तीय हानि होने के संकेत मिल रहे हैं।
धनु: किसी प्रकार का कष्ट होने की संभावना है।
मकर: किसी प्रकार की हानि होने की संभावना है।
कुंभ: आपको किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है।
मीन: आपकी खुशियों मे वृद्धि होने की संभावना है।

कुलमिलाकर वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण सुखदायी नहीं है। ग्रहण के समय मे घर के अंदर ही रहना और ईश्वर का ध्यान करना ही कष्टों के निवारण का सर्वश्रेष्ठ उपाय होगा।

Share To:

Post A Comment: