कस्बा क्षेत्र और तहसील चौराहे को किया पुलिस छावनी में तब्दील
सीएए-एनआरसी के खिलाफ मुस्लिम समाज का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
अमन-चैन के पैगाम के साथ सैकड़ों की संख्या में पहुंचे थे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में
सरकार के इन मंसूबों को भारत की जनता कभी भी सफल नहीं होने देगी

सीहोर 21 दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्ट्रर विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज ने बड़े स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से पूरी खामोशी के साथ कस्बा क्षेत्र में पुख्ता मस्जिद में अमन चैन की इबादत के बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम आदित्य जैन को सौंपा। 
काला कानून करार दिया और इस कानून को संविधान के खिलाफ बताते हुए समाप्त किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसके बाद कुछ दूर तक पैदल मार्च निकाला। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। शनिवार को दोपहर में कस्बा आसपास के इलाकों से पूरा मुस्लिम समाज सड़कों पर उतर आया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में सीएए और एनआरसी के खिलाफ शांति पूर्ण प्रदर्शन किया और कहा कि सरकार के इन मंसूबों को भारत की जनता कभी भी सफल नहीं होने देगी 

ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय नागरिकता बिल 1955 में हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय संविधान की अनुच्छेद 14 एवं 15 की मौलिक अधिकारों की मूल भावना के विरोध में जाकर भारतीय नागरिकों के मूल अधिकारों के खिलाफ है। भारत सरकार के खिलाफ इस नागरिकता संशोधन बिल से विभिन्न समुदायों एवं गरीब वर्गों को भविष्य में कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर यहां पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि हिन्दुस्तान में हमेशा से सभी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते आए हैं। केंद्र सरकार काला कानून बनाकर देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कानून को रद्द किया जाए। नागरिकता संशोधन कानून संविधान विरोधी और काला कानून है। सरकार विवादास्पद निर्णय लेकर देश की एकता अखंडता को खंडित करने पर तुली हुई है। सरकार के ऐसे निर्णयों को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक इस कानून को रद नहीं किया जाएगा तब तक इसका विरोध करते रहेंगे। धर्म के आधार पर नागरिकता संशोधन कानून संविधान का खुला उल्लंघन है।  सरकार के इन मंसूबों को भारत की जनता कभी भी सफल नहीं होने देगी। 

शनिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जनाब मुकती कमरूद्दीन, जनाब मुकती बारी, हाफिज़ युसुफ अन्सारीं, कमलेश दोहरे, शमीम अहमद हाफिज़, शेरयार आष्टा, जफर लाला, अशफाक खां,इरफान बेलडर, कलीम पठान, आज़म नेता, इरशाद पहलवान, आरिफ पहलवान, शफीक बाबा,शाजिद शाह, शानू लाला, अब्दुल वाहिद, तमकीन बहादुर, रिजवान पठान,अफजल पठान, परवेज उमर, मुजजू ख़ान नवाब भाई, मुस्सू बाबा, शकील भाई, नवेद भाई, मतलूम, नूर खां सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: