भू - मफियाओं के विरुद्ध अभियान जारी..
एक और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई

सीहोर 19 दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के दौरान छावनी क्षेत्र स्थिति एक और भू - माफियाँ अखिलेश के अवैध मकान को गिराने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं । भू - माफियाओं द्वारा सरकारी एवं निजी सम्पत्ति पर अवैध कब्जा करने की शिकायते पुलिस एवं प्रशासन स्तर पर प्राप्त होने पर भू - माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं इसी तारतम्य में थाना कोतवाली सीहोर क्षेत्रान्तर्गत राठौर मोहल्ला गंज सीहोर निवासी अखिलेश राठौर पिता प्रेमनारायण राठौर द्वारा सरकारी सम्पत्ति पर अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा आज यह कार्यवाही की जा रही हैं । जिले के अन्य भू माफियाओं के विरूद्ध भी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । 

                    ऐसे तोड़ा मकान

उल्लेखनीय हैं भू - माफिया अखिलेश राठौर के विरुद्ध 17 मामले दर्ज हैं , जो निम्नानुसार हैं : 
1 - मारपीट के तीन मामले , 2 - रास्ता रोककर डरा धमकाकर गालीगलोच कर मारपीट करने के पांच मामले , 3 - बलवा के दौरान मारपीट करने के चार मामले ,
4 - डकैती का एक मामला , 5 - अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लोग पर अत्याचार करना , 
6 - अड़ीबाजी करना , 
7 - आगजनी कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसे संगीन अपराधों में इसकी संलिप्पता हैं । 
भू - माफिया अखिलेश राठौर द्वारा घटित अपराधों के अतिरिक्त प्रतिबंधात्मक धाराओं एवं द . प्र . सं . की धारा 110 जाफौं . के तहत 03 बार कार्यवाही एवं इसकी अपराधिक गजितविधियों में संलिप्तता को दृष्टिगत रखते हुये आम जनता में भय का वातावरण निर्मित न हो इस हेतु इसके विरूद्ध जिला बदर के तहत 03 बार कार्यवाही की गई हैं।
Share To:

Post A Comment: