आस्था और उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन की पूजा,
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को लगाये गये छप्पन भोग


सीहोर 19 दिसंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
शहर के चाणक्यपुरी स्थित मां राजरोजश्वरी मंदिर के समीप जारी सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक पंडित रवि शंकर तिवारी के सानिध्य में गोवर्धन पूजा की और महा आरती के पश्चात छप्पन भोग की प्रसादी का वितरण किया गया।
गुरुवार को कथा के दौरान कथा वाचक पंडित रवि शंकर तिवारी ने श्रीकृष्ण भगवान अनेक बाल लीलाओं पर प्रकाश डालते हुए गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना का वर्णन किया गया। भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इस मौके पर पंडित श्री तिवारी ने कहा कि कथा का श्रवण करने से हमारे मन में भगवान के प्रति लगाव आता है। सत्य ही परमात्मा है जीवन मे सत्य को धारण करें। भागवत कथा साधन साध्य नही है कथा कृपा साध्य है। सत्संग मनोरंजन के लिए नही होती है सत्संग तो मनोमंथन के लिए होती है। सत्संग से ही संस्कृति का ज्ञान होता है। हमारे संस्कार मजबूत होते है। समाज से विकृतियां दूर होती है।
मंगलवार को मनाया जाएगा भगवान श्रीकृष्ण और माता रुकमणी का विवाहोत्सव
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के अतुल तिवारी ने बताया कि शहर के चाणक्यपुरी स्थित मां राजरोजश्वरी मंदिर के समीप जारी सात दिवसीय भागवत कथा के छठवें दिवस भगवान श्रीकृष्ण और माता रुकमणी का विवाहोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर झांकी भी सजाई जाएगी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भागवत कथा दोपहर एक बजे से आरंभ हो जाती है। आयोजित समिति ने सभी श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण करने की अपील की है।------------------

Post A Comment: