वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,
दो बाइक जब्त,
35 हजार रुपये मूल्य की अवैध सागौन भी पकड़ाई
हुकुमसिंह मेवाड़ा, फांगिया एमपी मीडिया पाइंट
इन दिनों वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। जंगल से चोरी-छिपे सागौन माफिया सागौन की लकड़ी काटकर अवैध परिवहन करते हैं। और वन विभाग की बड़ी से बड़ी कार्रवाई से भी नहीं डरते हैं। क्षेत्र मे ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जब इछावर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उप रेंज बोरदीकला की बीट अलीपुर में जहां डिप्टी रेंजर पीएस वडेरा को शुक्रवार शनिवार की बीती रात 2:00 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि गांव अलीपुर की ओर से बीट जामली की तरफ 2 बाइक आ रही है जिस पर सागौन की सिल्ली बंधी हुई है। सूचना पाकर डिप्टी रेंजर पीएस वडेरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जैसे ही वन विभाग के अमले को माफियाओं ने देखा, वह 2 बाइक और सागौन की 8 नग सिल्ली छोड़कर मौके से फरार हो गए।
जानकारी अनुसार वन विभाग की मैदानी टीम ने माफियाओं का काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह रात अंधेरे में चकमा देकर फरार हो गए।मौके से वन विभाग को कर्मचारियों ने 2 बाइक सहित 8 नग सागौन की सिल्ली जप्त की है। जिसकी कीमत बाइक के अलावा 35 हजार रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई में बोरदी रेंज के डिप्टी रेंजर पीएस वडेरा, अर्जुन सिंह , अशोक गोर, जय कुमार सक्सेना ,उमेश मिश्रा आदि स्टाफ का योगदान रहा।
---------
बीती रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई हुई है। लकड़ी चोरों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
राजकुमार शिवहरे
रेंजर, इछावर


Post A Comment: