भाऊँखेड़ी बस स्टैंड का हो रहा है कायाकल्प,
ग्रामीणों को मिलेगी परेशानियों से निजात,
लेकिन नहीं हो पाएगा मुख्य मार्ग का उद्धार
राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
इछावर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ब्लाक की सबसे बड़ी पंचायत के मेन रोड पर भले ही बाराह महिने कीचड़ रहता हो मगर इस समय पूरे गाँव मे अगर देखा जाए तो महज मेन रोड को छोड़कर सम्पूर्ण गाँव मे सीमेंट कांक्रीट कार्य हो गया है जिससे जहाँ एक ओर गाँव की खूबसूरती में चार चांद लगे, वही कही न कही गाँवो की गलियों में फैली गंदगी भी दूर हुई है।
इसी कड़ी मे अभी वर्तमान ने बस स्टेंड पर भी पंचपरमेश्वर मनरेगा योजना के तहत लगभग आठ लाख की लागत से सम्पूर्ण बस स्टैंड का कायाकल्प किया जा रहा है जिसके तहत सहकारी दुध डेरी भवन से दुर्गा चौक तक इसी हप्ते में कांक्रीट कार्य पूर्ण हो होना बताया जा रहा है।इसके बाद बस स्टैंड की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।मगर दो विभागों की खींचतान के बीच मेंन रोड के बारामासी कीचड़ से लोगो को कब मुक्ति मिले यह कहना अभी संभव नहीं है, क्योंकि इस रोड की जिम्मेदारी न तो शासन का पीडब्ल्यूडी विभाग ले रहा है और ना ही पंचायत विभाग। रोड के दोनों तरफ नालियां भी नहीं हैं जिससे इस मार्ग पर गंदगी और कीचड़ का साम्राज्य व्याप्त है। दो विभागों की खीचतान मे उलझा यह मुख्य मार्ग वर्षों से अपने उद्धार के लिए बांट जोह रहा है।

Post A Comment: