वन विभाग ने लकड़ी माफियाों मे फिर ठोंका खैर का खूंटा,
चार लाख की खैर लकड़ी समेत बीस लाख का ट्राला जब्त,
दो आरोपी भी धराए,
कमबख्त माफियाओं के ट्राले का एक्सिल टूट गया था

इछावर/भाऊँखेड़ी
एमपी मीडिया पाइंट
नववर्ष लकड़ी माफियाओं के लिए शामत लेकर आया है।जनवरी माह मे लगातार कार्रवाई के दौरान कहीं सागौन की तो कहीं खैर की लकड़ी पकड़ने मे वन विभाग को सफलता हांसिल हो रही है। इनसब कार्रवाईयों से जहां लकड़ी माफियाओं के हौंसले पस्त हैं वहीं वन विभाग के कर्मचारियों का सीना तना दिखाई दे रहा है।
मंगलवार सुबह वन विभाग इछावर ने लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चार लाख मूल्य कि अवैध खैर की लकड़ी और बीस लाख रुपए का बड़ा ट्रक(ट्राला) जप्त करने में सफलता प्राप्त की, वहीं दो आरोपी भी विभाग के हत्थे चढ़े हैं।
इछावर रेंजर राजकुमार शिवहरे ने बताया कि रेंज के दौलतपुर जंगल से ट्रक एचआर63 ए9596 मे खैर की लकड़ियाँ लोड की गई थी। जिसे हरियाणा ले जाया जा रहा था।मुखबिर की सूचना पर विभागीय अमले ने समूचे रेंज की नाकाबंदी की ओर ग्राम नरसिंहखेड़ा के नजदीक ट्रक और दो आरोपी को धर दबोचा।
रेंजर शिवहरे ने बताया कि मुखबिर की सूचना के पश्चात पूरे रेंज में जाल बिछाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
जप्त की गई खैर की लकड़ी का मूल्य चार लाख व ट्राले का मूल्य बीस लाख रुपये है।
वन विभाग के उक्त कार्रवाई में हरियाणा निवासी दो आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं।


Post A Comment: