प्रभारी मंत्री अचानक पहुँचे सीहोर,
बस स्टैंड, मंडी क्षेत्र व चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

सीहोर 07 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट

प्रभारी मंत्री आरिफ अकील मंगलवार सुबह अचानक सीहोर पहुंचे। खासबात यह कि वह अपने स्टाफ को भी साथ नहीं लाए और ना ही अपने आने की किसी को सूचना दी।

ज़िले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील प्रातः 8 बजे अचानक सीहोर पहुँचे। उन्होंने बस स्टैंड,मंडी क्षेत्र व शा.जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री को अचानक देख जिला चिकित्सालय मे विभाग का स्टाफ भोचक्का रह गया।
ज्ञात हो कि प्रभारी मंत्री अपने साथ अपना स्टाफ भी नहीं लाये थे। 
उन्होंने बस स्टैंड पर साफ-सफाई का जायज़ा लिया साथ ही मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति देखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी,सीहोर को आवश्यक निर्देश दिए। यह पहली बार हुआ जब जिले के कोई प्रभारी मंत्री बिना किसी सूचना के अल सुबह से सीहोर पहुंचे।
Share To:

Post A Comment: