लोग अतिक्रमण कर रहे, किसान अपनी कृषि भूमि सरकार को देने तैयार
इछावर 09 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट
सरकारी तो क्या अपनी पुश्तैनी जमीन तक दे दूंगा सरकार को, उक्त बात इछावर के किसान प्रहलादसिंह वर्मा आत्मज नाथूराम खाती ने एसडीएम की कार्य पद्धति से प्रभावित हो कही।
प्रहलादसिंह वर्मा 'किसान'
बता दें कि पिछले कुछ समय से इछावर एसडीएम प्रगति वर्मा द्वारा क्षेत्र मे अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है और उन्हें ग्राम बोरदीकलां मे अतिक्रमणकारियों के जबरदस्त विरोध का सामना भी करना पड़ा था फिर भी प्रशासन ने निजि स्कूल के अवैध भवन को धराशायी कर दिया था। ग्राम दुदलई एवं इछावर के वार्ड-12 मे भी अवैध अतिक्रमण हटाए जाने मे प्रशासन ने किसी का दबाव सहन नहीं किया।
वार्ड-12 मे हटाए गए अतिक्रमणों की जमीन से किसान प्रहलादसिंह की कृषि भूमि लगी हुई है। इछावर एसडीएम की कार्य पद्धति से प्रभावित हो किसान ने खुद की इछावर तथा मोगराराम स्थित पुश्तैनी जमीन तक सरकार को सौंपने की बात कही।
गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा जिले मे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है जिसको लेकर नागरिकों एवं राजनेताओं की भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Post A Comment: