अनियंत्रित होकर कार दुर्घटनाग्रस्त 
सीहोर 08 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट 

भोपाल-इंदौर हाइवे पर नगर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम तकीपुर के नजदीक एक कार अनियंत्रित हो पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार मे सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुए जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है।
थाना कोतवाली टीआई मनोज मिश्रा के अनुसार मारुति कार मे सवार पांचों व्यक्ति भोपाल से इंदौर जा रहे थे। तभी तकीपुर के नजदीक कार क्रमांक एमपी04 सीके2938अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे भोपाल निवासी सतीश चौहान व राजेंद्र चौहान की मौत हो गई जबकि भोपाल निवासी दिलीप चौहान,संतोष  चौहान व ऋषिका को गंभीर अवस्था मे सीहोर से भोपाल रेफर किया गया है।
Share To:

Post A Comment: